कब्ज के कारण हो सकती हैं ये 5 बीमारियां- Which Diseases Can Causes Constipation
पेट साफ न होना एक आम समस्या है। हालांकि, जब सुबह पेट साफ नहीं होता है, तो व्यक्ति पूरा दिन परेशान रहता है। इसकी वजह से पूरी दिनचर्या प्रभावित हो जाती है। कहा जाता है कि जिन लोगों का रोज सुबह पेट साफ होता है, वे स्वस्थ रहते हैं और जल्दी से बीमारियों की चपेट में नहीं आते हैं। लेकिन, जो जिन लोगों का रोज सुबह पेट साफ नहीं होता है, उन्हें कई बीमारियां घेरने लगती हैं। इसलिए कब्ज की समस्या से हमेशा बचकर रहना चाहिए। कब्ज भले ही आम समस्या लग सकती है, लेकिन यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। कब्ज की वजह से पेट में दर्द या ऐंठन ही नहीं, गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। आइए, फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं कि रोज पेट साफ न होने पर कौन-सी बीमारियां हो सकती हैं।