आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से कंट्रोल करें यूरिक एसिड
Herbal Drinks For Uric Acid: जब किडनी सही से काम नहीं कर पाती है, तो शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने लगती है। इससे हाइपरयुरिसीमिया या गाउट (Gout) की बीमारी होने का जोखिम बढ़ जाता है। जिससे जोड़ों में दर्द, सूजन और किडनी में पथरी की समस्या भी हो सकती है। वैसे तो बाजार में मेडिकल स्टोर पर आपको कई तरह की दवाएं मिल जाएंगी, जो इस समस्या को दूर करने में कारगर साबित होंगी। हालांकि, आप कुछ जड़ी-बूटियों की मदद से भी यूरिक एसिड की समस्या से निजात पा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ही जड़ी-बूटियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप यूरिक एसिड की समस्या से बहुत जल्दी निजात पा सकते हैं। इस विषय की जानकारी के लिए हमने आयुर्वेदा एक्सपर्ट डॉक्टर राहुत चतुर्वेदी से बातचीत की है। आइए जानते हैं उनसे यूरिक एसिड कंट्रोल करने वाली जड़ी-बूटियां-