• हिंदी

ये 4 फल, दूर करते हैं सेहत से जुड़ी कई समस्याएं, जरूर खाएं

स्ट्रॉबेरी इम्यूनिटी बूस्ट करता है। शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होता है, जो दांतों के सड़न और दर्द को कम करने में मदद करता है।

Written by Anshumala | Published : May 11, 2019 1:56 PM IST

1/5

Benefits Of Eating These Fruits1

सभी फल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं और उनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। पर ये भी जानना जरूरी है कि किस फल को खाने से किन स्वास्थ्य समस्याओं में बेहतर होता है। फलों में पाएं जाने वाले पोषक तत्व एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, आयरन और पोटैशियम शरीर को इंफेक्शन से बचाता है। शरीर के विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है। ये सारे पोषक तत्व पेट से जुड़ी समस्याओं से लेकर ब्लड शुगर के स्तर को भी नियंत्रित करने में सहायता करता है। जानें, कौन से फल किन स्वास्थ्य समस्याओं के दूर करने में मदद करते हैं।

2/5

Benefits Of Eating These Fruits 2

तरबूज: तरबूज में विटामिन-सी, ए और एंटीऑक्सीडेंट होता है। इसके अलावा इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है जो वजन को नियंत्रित रखता है। इसके अलावा तरबूज में पानी प्रचुर मात्रा में होती है जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं। Also Read - पेट में सुई की चुभन जैसा दर्द हो सकता है इन 4 बीमारियों का संकेत, समय रहते कराएं इलाज

3/5

Benefits Of Eating These Fruits 3

अंगूर: अंगूर में क्वरसिटिन और एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो कोलेस्टॉल को नियंत्रित करता है और हृदय रोग के खतरे को कम करने में मदद करता है। इसमें पोटैशियम और आयरन भी होता है जो एनीमिया के खतरे को कम करता है और शरीर में होने वाले दर्द और ऐंठन से भी राहत दिलाता है।

4/5

Benefits Of Eating These Fruits 4

स्ट्रॉबेरी: स्ट्रॉबेरी में फोलेट, पोटैशियम, विटामिन-सी और मैग्नीज होता है इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होता है जो दांतों के सड़न और दर्द को कम करने में मदद करता है। Also Read - घर पर फ्री में कर सकते हैं वैक्स, चीनी-शहद के इस्तेमाल से मिनटों में पाएं सॉफ्ट और साफ स्किन

5/5

Benefits Of Eating These Fruits 5

केला: केले में विटामिन-सी, कॉपर, बायोटिन और फायबर होता है जो पेट से जुड़ी कई समस्याओं जैसे- कब्ज, दस्त या एसिडिटी से राहत दिलाता है। इसमें पेक्टिन भी होता है जो ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद करता है। केले में पोटैशियम भी होता है जो शरीर में केमिकल को बैलेंस करने में सहायता करता है।