आपको भी दिखाई दे रहा है धुंधला? जिम्मेदार हो सकती हैं आंखों से जुड़ी ये 3 बीमारियां

Blurry Eyes Reasns: अगर आपको धुंधला दिखाई दे रहा है, तो इस संकेत को नजरअंदाज बिल्कुल न करें। ऐसा आंखों से जुड़ी इन गंभीर बीमारियों के कारण हो सकता है।

Written by Puja Mehrotra | Updated : April 25, 2025 4:02 PM IST

1/6

धुंधला क्यों दिखाई देता है?

क्या आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है कि आंखों के सामने धुंध-सी छा गई हो? देखने में अचानक परेशानी हो रही हो? आप बार-बार आंखें मलते हैं, लेकिन फिर भी आपको साफ नहीं दिख रहा हो? जैसे सब कुछ स्मोकी हो रहा हो या फिर अचानक से सब कुछ ब्लैक आउट हो जाए? अगर आपको भी ये सारी परेशानियां हो रही हैं, तो ये कोई मामूली परेशानियां नहीं हैं। ये कुछ गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकती हैं। आइए, श्रॉफ चैरिटी आई सेंटर के डायरेक्टर डॉ. वीरेंद्र सांगवान से जानते हैं कि धुंधला क्यों दिखाई देता है? या किन बीमारियों के कारण धुंधला दिखाई देता है?

2/6

मोतियाबिंद

अगर आपको लगातार धुंधला दिख रहा है, तो यह मोतियाबिंद का संकेत हो सकता है। मोतियाबिंद में लाइट्स के चारों तरफ हल्का पीला नजर आने लगता है। उम्र बढ़ने के साथ यह समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। डायबिटीज रोगियों में मोतियाबिंद की समस्या देखने को मिल सकती है। Also Read - आंखों का धुंधलापन मिनटों में दूर करेंगी ये चीजें

3/6

ग्लूकोमा

आंखों के अंदर दबाव बढ़ने से ऑप्टिक नसों को नुकसान पहुंचता है। इससे धीरे-धीरे दिखना कम हो सकता है। शुरुआत में लक्षण मामूली होते हैं, लेकिन समय रहते इलाज न करवाया जाए, तो अंधापन भी हो सकता है।

4/6

रेटिनल डिटैचमेंट

अचानक आंखों के सामने पर्दा-सा छा जाए, तो इसे मेडिकल टर्म में रेटिना डिटैचमेंट कहा जाता है। यह एक मेडिकल इमरजेंसी है। इसकी वजह से भी व्यक्ति को धुंधला दिखाई दे सकता है। अगर डायबिटीज मरीजों को धुंधलापन महसूस हो, तो उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। क्योंकि ऐसा रेटिना में ब्लड वेसल्स के लीकेज के कारण हो सकता है।  Also Read - दिमाग को थका देती है बार-बार सोचने की आदत, जानें कैसे करें कंट्रोल

5/6

ब्लैक आउट हो तो कार्डियक अलर्ट समझिए

अगर आंखों के सामने अचानक अंधेरा छा जाए और कुछ सेकेंड के लिए सब कुछ दिखना बंद हो जाए , तो यह सिर्फ आंखों का मामला नहीं, दिल की चेतावनी भी हो सकती है। ऐसे में आपको डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए।

6/6

डॉक्टर से कब मिलना है जरूरी?

अगर आपको लगातार धुंधला दिख रहा है, लाइट के चारों तरफ रिंग्स दिख रहे हैं, अचानक अंधेरा छा रहा है, तो इन संकेतों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। इसके अलावा, आंखों में दर्द, सिरदर्र, चक्कर आना जैसे लक्षण भी आंखों में गड़बड़ी का संकेत हो सकते हैं। अगर आपको ये संकेत दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें। Also Read - चांदी के गिलास का पानी होता है बेहद फायदेमंद, रोज पीने से दूर हो जाएंगी ये 4 समस्याएं