पेशाब खुलकर न आने के क्या कारण हैं? कहीं आप इन समस्याओं के तो नहीं हैं शिकार

Verified Medically Reviewed By: Dr. Bhanu Mishra

Why is my urine not coming freely: पेशाब से जुड़ी परेशानी इन दिनों लोगों को काफी ज्यादा होने लगी है। इसके पीछे कई वजह हो सकती है। आइए जानते हैं खुलकर पेशाब न आने के पीछे क्या वजह है?

Written by Kishori Mishra | Updated : March 27, 2026 4:41 PM IST

1/6

खुलकर पेशाब न आने के क्या कारण हैं?

Not Passing urine freely : आधुनिक लाइफस्टाइल में लोगों को कई तरह की परेशानियां हो रही हैं, जिसमें पेशाब से जुड़ी परेशानी मुख्य है। लोगों को पेशाब से जुड़ी परेशानी काफी ज्यादा हो रही हैं। हम में से कुछ लोग पेशाब के पीलेपन से परेशान रहते हैं। वहीं, कुछ लोगों को खुलकर पेशाब न आने की शिकायत होती है। क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? अगर नहीं, तो इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे। डॉक्टर कहते हैं कि खुलकर पेशाब न आना अंदरूनी परेशानी की ओर इशारा करता है, जिसपर ध्यान देने की जरूरत होती है। आइए शालीमार बाग स्थित फॉर्टिस हॉस्पिटल के नेफ्रोलॉजिस्ट कंसल्टेंट  डॉ. भानु मिश्रा से जानते हैं खुलकर पेशाब न आने के कारण क्या हैं?

2/6

डिहाइड्रेशन के कारण

अगर आपको खुलकर पेशाब नहीं आ रहा है, तो हो सकता है इसके पीछे हिडाइड्रेशन हो सकता है। जी हां, अगर आप दिनभर में पर्याप्त रूप से पानी नहीं पीते हैं, तो इससे हमारी किडनी कम मात्रा में यूरिन ब नाती है, जिससे पेशाब कम या फिर रुक-रुककर आता है। ऐसे में पर्याप्त रूप से पानी पिएं, ताकि आपको रुक-रुककर पेशाब आने की परेशानी कम हो सके। Also Read - पेशाब में जलन को न करें नजरअंदाज! ये 7 गंभीर बीमारियों का हो सकता है संकेत

3/6

यूरिन इन्फेक्शन के कारण आ सकता पेशाब कम

पेशाब कम आने के पीछे यूरिन इन्फेक्शन हो सकता है। यह पेशाब से जुड़ी काफी आम परेशानी मानी जाती है। इस परेशानी से जुड़े लोगों को न सिर्फ पेशाब कम आता है, बल्कि पेशाब करते टाइम जलन, दर्द और बार-बार पेशाब करने की इच्छा होना जैसे लक्षण दिख सकते हैं। इस दौरान पेशाब काफी रुक-रुककर या फिर काफी कम आता है।

4/6

प्रोस्टेट ग्रंथि के बढ़ने के कारण कम आ सकता है पेशाब

पेशाब कम आने के पीछे प्रोस्टेट ग्रंथि का बढ़ना भी हो सकता है। जब प्रोस्टेट ग्रंथि बढ़ जाती है, तो यूरिन मार्ग पर प्रेशर बढ़ता है। ऐसी स्थिति में खुलकर पेशाब नहीं पो जाता है। अगर आपको ऐसे संकेत दिखे, तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह लें। ताकि आपका इलाज समय पर हो सके। Also Read - इन 5 कारणों से पेशाब में होती है जलन, कहीं आप तो नहीं है इसके शिकार

5/6

किडनी खराब होने का खतरा

रुक-रुककर या फिर पेशाब कम आने के पीछे किडनी खराब होने का संकेत हो सकता है। दरअसल, हमारे शरीर में बनने वाली गंदगी पेशाब के जरिए बाहर होती है, जिसमें किडनी मददगार होती है। ऐसे में जब किडनी ठीक से काम नहीं कर रही है या उसमें कोई समस्या है, तो पेशाब की मात्रा कम या फिर प्रेशर रुक-रुककर आ सकता है।

6/6

कमजोर ब्लैडर के कारण कम आ सकता है पेशाब

पेशाब कम होने के पीछे ब्लैडर कमजोर होना हो सकता है। दरअसल, जब ब्लैडर की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं, तो पेशाब का प्रेशर काफी कम होने लगता है। इस स्थिति में मरीज को ऐसा महसूस होता है कि पेशाब पूरी तरह से बाहर नहीं निकल पा रहा है। यह परेशानी उम्र बढ़ने के साथ काफी ज्यादा होने लगती है। Also Read - पेशाब करने में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें एक्यूट यूरिनरी रिटेंशन (AUR) के बारे सब कुछ