किन फलों की तासीर ठंडी होती है?

Kin Falo ki Taseer Thandi hoti hai: गर्मी में ठंडे तासीर वाले फलों का सेवन करने से आपके शरीर को काफी फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे फलों की लिस्ट, जिनकी तासीर ठंडी होती है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : April 1, 2026, 8:45 AM

किन फलों की तासीर ठंडी होती है? photo icon1/6

ठंडी तासीर वाले फल कौन से हैं?

Which food has Thandi Taseer : गर्मी में अगर आप ठंडी तासीर वाले फलों का सेवन करते हैं, तो इससे काफी हद तक शरीर को गर्मी से राहत मिल सकती है। आयुर्वेद के अनुसार, हमारे आसपास कई ऐसे फल मौजूद होते हैं, जिसके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है, क्योंकि ये फल ठंडी तासीर वाले होते हैं। इन फलों के सेवन से पित्त को शांत किया जा सकता है। गर्मियों के सीजन में अगर आप ठंडी तासीर वाले फलों का सेवन करते हैं, तो यह हीट से राहत दिला सकता है। साथ ही अन्य परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं किन फलों की तासीर ठंडी होती है?

किन फलों की तासीर ठंडी होती है? photo icon2/6

ठंडी है खरबूजे की तासीर

खरबूजे की तासीर ठंडी होती है। यह हमारे शरीर को ठंडक दे सकती है। साथ ही इसके सेवन से आपका पाचन तंत्र बेहतर हो सकता है। नियमित रूप से अगर आप गर्मियों में तरबूज का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में पानी की कमी भी दूर हो सकती है। वहीं, यह एक ऐसा फल है, जो कई तरह के पोषण से भरपूर होता है। Also Read - सुबह खाली पेट ये लाल फल खाएंगे तो गायब हो जाएगा लिवर का फैट, साथ में दूर होंगी कई बीमारियां

किन फलों की तासीर ठंडी होती है? photo icon3/6

तरबूज की तासीर ठंडी होती है

तरबूज को सबसे ज्यादा ठंडी तासीर वाला फल है। इसमें करीब 90 प्रतिशत पानी होता है, जो हमारे शरीर को हाइड्रेट रख सकता है। ऐसे में गर्मियों के सीजन में तरबूज खाना फायदेमंद हो सता है। यह आपको लू से बचा सकता है। साथ ही पेट की गर्मी को भी शांत करने में प्रभावी हो सकता है।

किन फलों की तासीर ठंडी होती है? photo icon4/6

सेब की तासीर ठंडी होती है

सेब पाचन तंत्र के लिए काफी अच्छा होता है। वहीं, फाइबर से भी भरपूर होता है। इसके साथ ही आपको यह जानकर भी हैरानी होगी कि तरबूज और खरबूज की तरह इसकी तासीर भी ठंडी हो सकती है। यह पाचन के लिए काफी अच्छा हो सकता है। अगर आप गर्मियों में रोजाना सेब खाते हैं, तो इससे शरीर संतुलित रह सकता है।  Also Read - गर्मियों में सस्ते भाव बिकने वाले ये 2 फल दूर करेंगे स्वास्थ की ये 5 समस्याएं, आज से ही शुरू करें सेवन

किन फलों की तासीर ठंडी होती है? photo icon5/6

ठंडी तासीर वाले होते हैं संतरा और मौसंबी

स्वाद में खट्टे और मीठे फल संतरा और मौसंबी की तासीर भी ठंडी होती है। यह विटामिन सी से भरपूर होता है। नियमित रूप से अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपकी कमजोर इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। इसके सेवन से आप अपने पेट की गर्मी को शांत कर सकते हैं। साथ ही अन्य समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।

किन फलों की तासीर ठंडी होती है? photo icon6/6

पाइनएप्पल की तासीर भी होती है ठंडी

अगर आप ठंडे तासीर वाले फलों का सेवन करना चाहते हैं, तो पाइनएप्पल भी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह आपके पाचन के लिए काफी अच्छा होता है। नियमित रूप से अगर आप गर्मियों में पाइनएप्पल का सेवन करते हैं, तो इससे आपको फ्रेशनेस भी फील हो सकता है। Also Read - विटामिन के मामले में आंवला भी इस फल के आगे फेल, आप भी खाएंगे तो उम्र के बाद भी नहीं आएगा बुढ़ापा

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source