शरीर को गर्म रखेंगी सर्दियों में मिलने वाली ये 5 सब्जियां, बढ़ते ठंड में नहीं होगी रुम हीटर की जरूरत

What Should We Eat in Winter to Keep Body Warm : सर्दियों में मिलने वाली कुछ सब्जियों का सेवन करने से आप अपने शरीर को गर्म रख सकते हैं। आइए जानते हैं इन सब्जियों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated: December 31, 2024, 2:00 PM

शरीर को गर्म रखेंगी सर्दियों में मिलने वाली ये 5 सब्जियां, बढ़ते ठंड में नहीं होगी रुम हीटर की जरूरत photo icon1/6

ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए कौन सी सब्जी खाएं?

Winter Vegetables to Keep Warm in India : हमारे देश में सर्दियों के मौसम में कई तरह की स्वादिष्ट और पौष्टिक सब्जियां उपलब्ध होती हैं। इसलिए इस मौसम में लोग तरह-तरह की स्वादिष्ट सब्जियों का लुत्फ उठाते हैं। अक्टूबर से मार्च तक तापमान काफी ठंडा रहता है, जिसकी वजह से कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इन सभी समस्याओं को दूर करने में सर्दियों में मिलने वाली सब्जियां फायदेमंद हो सकती हैं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों की लिस्ट बताने जा रहे हैं, तो सर्दियों के मौसम में आपको जरूर खानी चाहिए। आइए जानते हैं सर्दियों के मौसम में कौन सी सब्जियां खानी चाहिए?

शरीर को गर्म रखेंगी सर्दियों में मिलने वाली ये 5 सब्जियां, बढ़ते ठंड में नहीं होगी रुम हीटर की जरूरत photo icon2/6

पालक साग से खुद के रखें गर्म

पालक ठंडे और ड्राई मौसम में आपके लिए एक बेस्ट विकल्प हो सकता है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- विटामिन ए, सी, ई, के, फोलिक एसिड, आयरन इत्यादि पाे जाते हैं। साथ ही इसमें कैलोरी भी काफी कम होती है। इससे आपका शरीर काफी हद तक गर्म रहता है।  Also Read - ठंड के दिनों में बढ़ने लगता है शरीर का वजन? सर्दियों में मिलने वाली ये सब्जियां कंट्रोल करेंगी आपका वेट

शरीर को गर्म रखेंगी सर्दियों में मिलने वाली ये 5 सब्जियां, बढ़ते ठंड में नहीं होगी रुम हीटर की जरूरत photo icon3/6

सर्दियों में हेल्दी है हरा लहसुन

हरा लहसुन कैल्शियम, फॉस्फोरस और सेलेनियम, विटामिन सी और बी6 के साथ-साथ मैंगनीज का अच्छा सोर्स है। लहसुन प्राकृतिक रूप से गर्म होता है, जिससे आप अपने शरीर को गर्म रख सकते हैं। इसके साथ ही नियमित रूप से अगर आप हरे लहसुन का सेवन करते हैं, तो इससे काफी हद तक ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर किया जा सकता है। साथ ही यह शरीर की विषाक्तता को कम करके पाचन को दुरुस्त कर सकता है।

शरीर को गर्म रखेंगी सर्दियों में मिलने वाली ये 5 सब्जियां, बढ़ते ठंड में नहीं होगी रुम हीटर की जरूरत photo icon4/6

सर्दियों में जरूर खाएं मेथी का साग

सर्दियों में मेथी के पत्तों का सेवन आपको गर्मी दे सकता है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- फोलिक एसिड, आयरन, प्रोटीन, पोटेशियम, विटामिन ए, बी, बी 3, सी और ई, फाइबर और फाइटोएस्ट्रोजन होते हैं। इसके साथ ही यह बढ़ते डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं को भी दूर करने में प्रभावी साबित हो सकता है।  Also Read - 5-5 रूपए में बिकने वाली ये हरी सब्जियां है बैड कोलेस्ट्रॉल की दवा, सर्दियों में भूलकर भी नहीं बढ़ेगी परेशानी

शरीर को गर्म रखेंगी सर्दियों में मिलने वाली ये 5 सब्जियां, बढ़ते ठंड में नहीं होगी रुम हीटर की जरूरत photo icon5/6

ठंड से सुरक्षित रखे गाजर

ठंड के मौसम में गाजर को एक सुपरफूड के रूप में जाना जाता है। यह कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- फाइबर, विटामिन ए, बी, बी2, बी3, सी, डी, ई और के इत्यादि से भरपूर होता है। नियमित रूप से अगर आप गाजर का सेवन करते हैं, तो इससे काफी हद मोटापे को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही यह पीरियड्स की परेशानियों को भी कम कर सकता है।

शरीर को गर्म रखेंगी सर्दियों में मिलने वाली ये 5 सब्जियां, बढ़ते ठंड में नहीं होगी रुम हीटर की जरूरत photo icon6/6

सरसों के साग से शरीर को रखें गर्म

बढ़ते ठंड में अपने शरीर को गर्म रखने के लिए आप सरसों के साग का सेवन कर सकते हैं। इसमें कैलोरी कम होती है और यह विटामिन बी1, बी2, बी6, सी, ई, के, फोलिक एसिड और कैल्शियम, कैरोटीन, मैंगनीज, तांबा, मैग्नीशियम, प्रोटीन, पोटेशियम और आयरन जैसे पोषक तत्वों का भंडार होता है, जिससे आप अपने शरीर को गर्म रख सकते हैं। साथ ही इससे आपकी कई गंभीर समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।  Also Read - बंदगोभी खाने से कौन सी बीमारियां दूर होती हैं? नाम जानकर कहेंगे 'काश पहले पता होता'            

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source