• हिंदी

चाय में चीनी की जगह मिलाएं गुड़, सेहत को होंगे कई फायदे

दुध पीने वालों का देश भारत आज चाय का सबसे बड़ा उपभोक्ता बन गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं, चाय में चीनी मिलाकर पीना सेहत को नुकसान पहुंचाता है वहींं चाय में गुड़ मिलाकर पीने से कई लाभ होते हैं।। जानिए चाय में गुड़ मिलाकर पीने के फायदे..

Written by intern23.seo | Published : September 15, 2023 3:52 PM IST

दिन की शुरुआत चाय के साथ

कई लोगों के दिन की शुरुआत चाय के साथ ही होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं, चाय का जरूरत से ज्यादा सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। यदि फिर भी आप चाय पीना चाहते हैं तो गुड़ से बनी चाय एक बेहतर विकल्प हो सकती है। जानिए चाय में गुड़ मिलाकर पीने के फायदे..

मजबूत पाचन तंत्र

गुड की चाय हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करती है. इसके नियमित सेवन से पेट संबंधी समस्याएं जैसे कब्ज, एसिडिटी, और इनडाइजेशन से राहत मिलती है। Also Read - सर्दियों में हर दिन पिएं 2 बार गुड की चाय, कब्ज और पेट की मरोड़ होगी दूर

एनीमिया से राहत

गुड़ में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए नियमित रूप से गुड़ से बनी चाय हमारे शरीर में खून की कमी को दूर करती है। एनीमिया से पीड़ित व्यक्ति को रोज गुड़ से बनी चाय पीनी चाहिए।

वेट लॉस में हेल्प

यदि आप अपने बढ़े हुए वजन को तेजी से कम करना चाहते हैं, तो गुड़ की चाय आपकी काफी मदद कर सकती है। क्योंकि गुड़ में चीनी की तुलना में कम कैलोरी पाई जाती हैं। जो बिना वजह बढ़े हुए हमारे वजन को कम करती है। Also Read - Dinesh Phadnis: CID फेम Dinesh Phadnis की लिवर डैमेज होने से गई जान

माइग्रेन से राहत

यदि आप माइग्रेन से जूझ रहे हैं, और आपके सिर में अक्सर दर्द बना रहता है तो गुड़ से बनी चाय आपके लिए औषधि का काम कर सकती है। हालांकि यदि आप दूध में गुड़ मिलाकर पीएं तो ये आपके माइग्रेन को जड़ से खत्म कर सकता है।

फ्लू से बचाव

गुड़ की चाय हमारे शरीर को सर्दी, जुकाम, खांसी जैसे फ्लू से बचाने में काफी मदद करती है। गुड़ में ऐसे प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को गर्म बनाए रखते हैं। जिससे सर्दी के मौसम में होने वाले मौसमी फ्लू में राहत मिलती है। Also Read - Cholesterol and Dementia: स्टडी में खुलासा, कोलेस्ट्रोल बढ़ा सकता है Dementia का खतरा!