डायबिटीज कंट्रोल के लिए मौसमी फल (Seasonal Fruits For Diabetes)
हाई ब्लड शुगर यानी डायबिटीज का सीधा संबंध हमारे लाइफस्टाइल से है। आधुनिक जीवनशैली की आदतें, जैसे अस्वास्थ्यकर खानपान, तनाव, शारीरिक गतिविधि की कमी और अनियमित नींद, ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाती हैं। नियमित व्यायाम ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में सहायक होता है, क्योंकि यह शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है। बिना व्यायाम के शरीर की मांसपेशियां कम सक्रिय रहती हैं, जिससे शुगर का स्तर बढ़ने लगता है। लेकिन सर्दियों में कुछ खास फल हाई ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक हो सकते हैं, क्योंकि ये पोषक तत्वों और फाइबर से भरपूर होते हैं जो ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर रखने में मदद करते हैं। यहाँ ऐसे पांच फल दिए गए हैं, उन्हें सर्दियों में डाइट में शामिल करके आप ब्लड शुगर को बेहतर तरीके से नियंत्रित कर सकते हैं।