मल में बवासीर के लक्षण (Piles Symptoms In Stool)
Early signs of piles: बवासीर रोग भले ही जानलेवा बीमारी न हो लेकिन यह मरीज को शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी प्रभावित करती है। बवासीर के बारे में आजकल हर कोई जानता है कि यह बीमारी कितनी दर्दनाक और शर्मिंदा करने वाली हो सकती है। लेकिन कई बार पर्याप्त बचाव के तरीके अपनाते हुए और यहां तक कि अन्य बातों का ध्यान रखते हुए भी बवासीर जैसी बीमारी विकसित हो जाती है। इसलिए बवासीर से जुड़े कुछ शुरुआती लक्षणों की पहचान करना भी बहुत ज्यादा जरूरी है और यहां तक कि यदि शुरुआत में ही बवासीर के लक्षणों की पहचान कर ली जाए तो बवासीर जैसी स्थिति को गंभीर होने से रोका जा सकता है और ऑपरेशन कराने जैसी स्थिति को भी टाला जा सकता है। मल में भी बवासीर से जुड़े कुछ शुरुआती लक्षण देखने को मिल सकते हैं, जिसकी पहचान करके स्थिति को गंभीर होने से रोका जा सकता है -