लिवर डैमेज हो गया तो रातों-रात पैदा हो सकते हैं ये लक्षण, इग्नोर करने पर आ सकती है ट्रांसप्लांट की नौबत

Sudden symptoms of liver: जब आपका लिवर ठीक से काम करना बंद कर देता है, तो कुछ लक्षण देखने को मिल सकते हैं जो अचानक से होते हैं। ऐसे में इस तरह के लक्षणों को इग्नोर नहीं करना चाहिए, जो इस प्रकार हैं।

Written by Mukesh Sharma | Updated : August 16, 2024 6:41 PM IST

1/6

रातों-रात दिख सकते हैं लिवर के ये लक्षण (Liver Symptoms That Can Be Seen Overnight)

शरीर के अंदर वैसे तो हर एक अंग जरूरी होता है, लेकिन कुछ अंग ऐसे भी हैं जो ज्यादा काम करते हैं और उन्हें बहुत ज्यादा जरूरी माना जाता है। हार्ट और लंग्स को अक्सर जरूरी अंग समझा जाता है। जबकि लिवर को भी जरूरी अंग समझा जाता है, लेकिन उसकी तरफ हम ध्यान कम दे पाते हैं। लिवर को हेल्दी रखना जरूरी होता है क्योंकि छोटी-छोटी गलतियां भी लिवर को नुकसान पहुंचा देती हैं। यहां तक किसी बिना सोचे समझे दवाएं लेना, सही डाइट न लेना और फिजिकल एक्टिविटी न करना आदि भी लिवर को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिन्हें इग्नोर करना परेशानी खड़ी कर सकता है। यही कारण है कि कई बार लिवर खराब होने लगता है और हमको पता नहीं चल पाता है। ऐसे में कई बार लिवर से जुड़े लक्षण होने लगते हैं, जिन्हें गलती से भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। ऐसे में कुछ लक्षण तो रातों-रात यानी अचानक से पैदा हो जाते हैं, जिनके बारे में नीचे बताया गया है।

2/6

1. जी मिचलाना व उल्टी (Vomiting And Nausea In Liver Disease)

स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं जैसे पाचन क्रिया खराब होना जैसे लक्षण भी जी मिचलाना व उल्टी आने जैसे लक्षण पैदा कर सकते हैं। लेकिन हर बार में ऐसा नहीं हो पाता है और जी मिचलाने या उल्टी आने के पीछे कई बार लिवर से जुड़ी बीमारी भी हो सकती है। Also Read - टैनिंग से लेकर गर्मियों में होने वाले फोड़े-फुंसी तक, शहनाज हुसैन ने बताया हर समर स्किन प्रॉब्लम का समाधान

3/6

2. मांसपेशियों में दर्द (Muscle Pain In Liver Disease)

लिवर से जुड़ी बीमारियों के कारण भी मांसपेशियों में दिक्कत आने लगती है और इस कारण से मांसपेशियों में दर्द होने लगता है। अगर किसी व्यक्ति को अचानक से मांसपेशियों में दर्द होने लगता है, तो लिवर की समस्या होने लग सकती है और इसकी जांच करा लेनी चाहिए।

4/6

3. पेट में तेज दर्द (Stomach Pain In Liver Disease)

जब लिवर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या होने लगती है, तो लिवर के आसपास पेट के हिस्से में दर्द होना लगता है। अगर आपके पेट में दर्द हो रहा है और वह लिवर के आसपास के हिस्से में ही महसूस हो रहा है, तो इसकी जांच करा लेनी चाहिए। Also Read - इंडक्शन पर बना खाना कितना हेल्दी है? एक्सपर्ट बता रहे हैं कौन से बर्तन करने चाहिए यूज

5/6

4. पेशाब में बदलाव (Change In The Urine In Liver Disease)

बहुत ही कम लोगों को इस बारे में जानकारी है कि जब लिवर किसी कारण से ठीक से काम करना बंद कर देता है, तो उसके कारण कई बार पेशाब में भी कुछ बदलाव होना लगता है। अगर आपके पेशाब के रंग, बदबू या फिर किसी भी प्रकार का बदलाव महसूस होता है, तो डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।

6/6

5. मल में बदलाव (Change In The Stool In Liver Disease)

लिवर से जुड़ी बीमारियों में मल में भी बदलाव देखा जा सकता है। अगर आपको लगता है कि आपके मल के रंग, बदबू या संरचना में किसी प्रकार का बदलाव दिख रहा है, तो डॉक्टर से इस बारे में बात कर लेनी चाहिए। कई बार यह लिवर से जुड़ा कोई लक्षण भी हो सकता है। Also Read - प्रेग्नेंसी प्लानिंग के दौरान इन बातों का रखें ख्याल, जल्दी कंसीव करने में मिलेगी मदद