Vitamin- D कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, जानिए इसे बढ़ाने के नेचुरल उपाय

डॉक्टर का कहना है कि शरीर में लंबे समय तक विटामिन D की कमी रहे, तो इससे कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ता है। आइए जानते हैं विटामिन D की कमी के लक्षण और इसे पाने के नेचुरल उपायों के बारे में।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : April 10, 2026, 8:56 AM

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sanjay Gupta

Vitamin- D कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, जानिए इसे बढ़ाने के नेचुरल उपाय photo icon1/6

किन कारणों से होती है शरीर में विटामिन डी की कमी

vitamin D kaise badhaye naturally: विटामिन D हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है, जिसे अक्सर सनशाइन विटामिन कहा जाता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने, इम्युनिटी बढ़ाने और शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों को सुचारू रखने में मदद करता है। आजकल की लाइफस्टाइल में इसकी कमी तेजी से बढ़ रही है। डॉ. संजय गुप्ता का कहना है कि विटामिन D एक फैट-सॉल्युबल विटामिन है, जो शरीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस के अवशोषण में मदद करता है। विटामिन D का मुख्य कार्य शरीर की हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाना है। सिर्फ हड्डियों और दांतों के लिए नहीं बल्कि विटामिन D मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। आइए डॉक्टर से जानते हैं विटामिन D की कमी क्यों होती है और इसकी पूर्ति के लिए क्या करना चाहिए।

Vitamin- D कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, जानिए इसे बढ़ाने के नेचुरल उपाय photo icon2/6

विटामिन D की कमी क्यों होती है?

डॉक्टर बताते हैं कि विटामिन D की कमी होने का सबसे बड़ा कारण होता है सूर्य की रोशनी में कम समय बिताना।सुबह की धूप न लेने से शरीर में इसकी कमी होने लगती है। जो लोग लंबे समय तक धूप से दूरी बनाकर रखते हैं, उनमें विटामिन D की कमी ज्यादा देखी जाती है। भारत में पुरुषों की तुलना में महिलाओं में विटामिन D की कमी ज्यादा देखी जाती है। दरअसल, हाउस वाईफ अपना ज्यादातर समय घर के अंदर ही बिताती हैं। घर के कामों से फुरसत मिलने के बाद अक्सर मोबाइल स्क्रीन पर अपना समय बिताती हैं, जिससे शरीर को पर्याप्त धूप नहीं मिल पाती।  Also Read - कैसे जानें कि सामने वाला हमारे लिए सही है या नहीं? या सब मीठी बातें करने वाले अच्छे ही होते हैं?

Vitamin- D कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, जानिए इसे बढ़ाने के नेचुरल उपाय photo icon3/6

विटामिन D की कमी के लक्षण

विटामिन D की कमी होने पर हड्डियों में दर्द, मांसपेशियों में कमजोरी, जल्दी थकान, बाल झड़ना, मूड स्विंग और डिप्रेशन जैसे लक्षण नजर आते हैं। यह लक्षण महिलाओं और बच्चों में ज्यादा गंभीर हो सकते हैं। विटामिन D की कमी के लक्षणों की समय पर पहचान करके, इसका इलाज न किया जाए तो यह हड्डियों की कमजोरी की कारण बन सकता है।

Vitamin- D कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, जानिए इसे बढ़ाने के नेचुरल उपाय photo icon4/6

विटामिन D बढ़ाने के नेचुरल उपाय

विटामिन D को बढ़ाने का सबसे प्राकृतिक उपाय है रोजाना सुबह की पहली धूप में बैठना। सुबह 8 बजे से लेकर 10 बजे तक रोजाना 15 से 20 मिनट तक धूप में बैठें तो इससे शरीर में विटामिन D की कमी धीरे- धीरे पूरी होने लगती है। सिर्फ 2 सप्ताह तक रोजाना सुबह धूप में बैठने से शरीर में विटामिन D की पूर्ति होने लगती है।  Also Read - विटामिन D की कमी से बढ़ता है डायबिटीज का खतरा- रिसर्च

Vitamin- D कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, जानिए इसे बढ़ाने के नेचुरल उपाय photo icon5/6

खाने में विटामिन D को शामिल करें

शरीर में विटामिन D की पूर्ति करने के लिए अपने खानपान को संतुलित करें। खाने में पर्याप्त मात्रा में अंडे की जर्दी, फैटी फिश (सालमन, टूना), दूध, डेयरी प्रोडक्ट और मशरूम को शामिल करें। अपने रोजाना के आहार में इन चीजों में से एक को जरूर ऐड करें।

Vitamin- D कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, जानिए इसे बढ़ाने के नेचुरल उपाय photo icon6/6

एक्सरसाइज करें

थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन घर के बाहर एक्सरसाइज करने से भी आपके शरीर का विटामिन D बढ़ जाता है। धूप में रहकर की गई शारीरिक गतिविधियां जैसे वॉकिंग, योग या एक्सरसाइज न सिर्फ सेहत के लिए अच्छी होती हैं, बल्कि इससे प्राकृतिक रूप से शरीर में विटामिन D बढ़ता है। जीवन में इन छोटे-छोटे बदलावों को अपनाकर आप विटामिन D की कमी को पूरा कर सकते हैं। Also Read - कब्ज से छुटकारा पाने के लिए रोज सुबह 15 मिनट करें योग, ये योगासन हो सकते हैं असरदार

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source