Children heart health: बच्चे भी हो सकते हैं हार्ट की बीमारियों का शिकार, भूलकर भी इग्नोर न करें शुरू में दिखाई देने वाले ये लक्षण!

Heart problems in kids: हृदय संबंधी ऐसी कई बीमारियों को जो छोटे बच्चों को भी हो सकती हैं और इनमें से ज्यादातर बच्चे को जन्म से ही मौजूद हृदय संबंधी किसी विकृति से संबंधित होती हैं।

Written by Mukesh Sharma | Published : June 13, 2022 2:49 PM IST

1/6

बच्चों में दिल की बीमारियां (Heart Disease In Children)

बहुत से लोग मानते हैं कि हृदय संबंधी बीमारियां सिर्फ बड़ों (Heart disease in adults) को ही होती है और छोटे बच्चों को ऐसी कोई बीमारी नहीं होती है। लेकिन हर मामलों में इसे सच नहीं माना जा सकता है। दिल संबंधी ऐसी कई बीमारियां हैं, जो छोटे बच्चों को भी हो सकती हैं और इनमें से ज्यादातर कंजेनिटल हार्ट डिजीज (congenital heart disease in children) होती हैं। ये दिल की वे बीमारियां होती हैं, जो किसी बच्चे को जन्म के समय से ही होती हैं। कुछ बच्चे एट्रियल सेप्टल डिफेक्ट (ASD) के साथ जन्म लेते हैं जिसे दिल में छेद भी कहा जाता है। हालांकि, बस इतना ही नहीं कई बच्चे हृदय संबंधी विकृतियों के साथ जन्म लेते हैं, जो बाद हृदय रोग का कारण बन जाती हैं। वैसे तो ज्यादातर बीमारियों का पता बच्चे के गर्भ में हुए अल्ट्रासाउंड द्वारा ही लग जाता है और बाद में जन्म लेने के बाद फिर से अल्ट्रासाउंड करके उसकी पुष्टि कर ली जाती है। हालांकि, फिर भी कई ऐसे लक्षण हैं, जो बच्चों में हृदय संबंधी कोई समस्या होने का संकेत दे सकते हैं और इनके बारे में जानना बेहद जरूरी होता है। चलिए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में -

2/6

सांस संबंधी लक्षण विकसित होना (Breathing Problems In Children)

अगर आपके बच्चे को बार-बार सांस लेने से जुड़ी समस्याएं हैं, तो आपको एक बार इसकी जांच करवा लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि सांस फूलना, सांस लेने में दिक्कत होना और सांस लेते समय सीने में दर्द होना कई बार हृदय संबंधी समस्या का संकेत हो सकता है और इसलिए डॉक्टर से इस बारे में बात जरूर करनी चाहिए। Also Read - आपका स्टैमिना कितना है? अगर जानना चाहते हैं, तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

3/6

बच्चे के पैरों में सूजन (Swelling In Feet In Children)

वयस्कों की तरह छोटे बच्चों के पैरों में सूजन भी कोई सामान्य संकेत नहीं है और यह हृदय संबंधी समस्याओं का संकेत हो सकता है। सिर्फ हृदय नहीं यह किडनी व अन्य कई बीमारियों का संकेत भी हो सकता है, इसलिए जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।

4/6

दिल से अजीबोगरीब आवाज आना (Heart Murmur In Children)

हृदय से अजीब तरह की ध्वनि आने की समस्या को हार्ट मर्मर (Heart murmur) कहा जाता है और यह हृदय संबंधी समस्याओं का संकेत देती है। वैसे हार्ट मर्मर जैसी समस्याओं का पता आमतौर पर स्टेथोस्कोप द्वारा ही लगाया जाता है और इसके लिए आप अपने नजदीकी डॉक्टर के पास जा सकते हैं। Also Read - खाली पेट आंवला खाने से क्या होता है? जानें, किन-किन परेशानियों में है फायदेमंद

5/6

दिल की धड़कन में बदलाव (Irregular Heartbeat In Children)

अगर उपरोक्त लक्षणों को देखते हुए आपको संदेह है कि आपके बच्चे को दिल संबंधी कोई समस्या है, तो आप उसकी हार्ट बीट भी सुन सकते हैं। अगर आपको लगता है कि दिल के धड़कने की गति कम ज्यादा हो रही है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।

6/6

जल्दी थकान होना (Fatigue In Children)

वैसे तो बच्चों में अक्सर पोषण की कमी या कमजोरी के कारण भी जल्दी थकान के लक्षण देखे जा सकते हैं। हालांकि, अगर आपके बच्चे को अचानक से थकान हो रही है और साथ ही उसमें उपरोक्त लक्षण भी दिख रहे हैं, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से जांच कराएं। Also Read - क्या चांदी के बर्तनों में खाना खाना सच में फायदेमंद है? डॉक्टर से जानिए इसके पीछे की सच्चाई