तनाव की वजह से क्यों होने लगता है सिर में दर्द, जानें इसके लक्षण और राहत पाने के घरेलू उपाय

Symptoms of Headache due to stress: लंबे समय तक मानसिक तनाव में रहने वाले लोगों में अक्सर सिर दर्द की परेशानी देखी जाती है। आइए जानते हैं तनाव के कारण सिर दर्द क्यों होता है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : May 5, 2026, 4:07 PM

तनाव की वजह से क्यों होने लगता है सिर में दर्द, जानें इसके लक्षण और राहत पाने के घरेलू उपाय photo icon1/6

तनाव के कारण होता है सिर दर्द

तनाव आज हम सभी की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। कभी ऑफिस का काम, घर की जिम्मेदारियां, दोस्तों के साथ टूटता कनेक्शन और मोबाइल स्क्रीन की आदत तनाव की मुख्य वजहें मानी जाती है। हमारे देश में जब बात आती है कि तनाव की तो अक्सर लोग इसे मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन और गुस्सा आने से जोड़कर देखते हैं। लेकिन आपको यह बात जानकार हैरानी होगी कि लंबे समय तक तनाव के कारण सिरदर्द की परेशानी भी हो सकती है। पब मेड सेंट्रल की वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट बताती है कि तनाव का सबसे सामान्य और परेशान करने वाला प्रभाव है सिरदर्द। मेडिकल भाषा में इसे टेंशन हेडेक कहा जाता है, जो दुनिया में सबसे आम प्रकार का सिरदर्द है।

तनाव की वजह से क्यों होने लगता है सिर में दर्द, जानें इसके लक्षण और राहत पाने के घरेलू उपाय photo icon2/6

तनाव के कारण सिर दर्द क्यों होता है?

रिसर्च बताती है कि जब आप लंबे समय तक मानसिक तनाव में होते हैं तब आपके गर्दन, कंधों और सिर की मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं। यह लगातार तनाव सिर में दबाव और दर्द पैदा करता है। इसके अलाला मानसिक तनाव के कारण शरीर में कोर्टिसोल और एड्रेनालिन जैसे हार्मोन बढ़ जाते हैं। यह दोनों ही हार्मोन शरीर में तनाव को बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। कोर्टिसोल और एड्रेनालिन बढ़ने से ब्लड फ्लो पर भी प्रभाव पड़ता है। यह नर्वस सिस्टम को प्रभावित करके सिर दर्द का कारण बन सकत है।  Also Read - अस्थमा के छुपे हुए लक्षण, जिन्हें अक्सर हम कर देते हैं नजरअंदाज

तनाव की वजह से क्यों होने लगता है सिर में दर्द, जानें इसके लक्षण और राहत पाने के घरेलू उपाय photo icon3/6

नींद की कमी से होता है सिर दर्द

ज्यादा मानसिक तनाव होने के कारण नींद भी कम या ज्यादा लेते हैं। ज्यादा या कम नींद भी सिर दर्द का कारण बनती है। रिसर्च बताती है कि जो लोग कम सोते हैं उनका नर्वस सिस्टम उम्र से पहले डैमेज होने लगता है। लगातार सोचते रहना, चिंता करना या ओवरथिंकिंग दिमाग को थका देता है, जिससे सिर भारी महसूस होता है। सिर का यही भारीपन सिर दर्द का रूप ले लेता है।

तनाव की वजह से क्यों होने लगता है सिर में दर्द, जानें इसके लक्षण और राहत पाने के घरेलू उपाय photo icon4/6

तनाव से होने वाले सिर दर्द के लक्षण

किसी भी प्रकार के तनाव के कारण होने वाला सिर दर्द धीरे- धीरे शुरू होता है। यह सिर के दोनों तरफ हल्का या मध्यम दर्द महसूस करवाता है। इसके बाद सिर में कसाव या दबाव जैसा महसूस होने लगता है। कुछ मामलो में ऐसा लगता है जैसे सिर पर कोई पट्टी बंधी हो, गर्दन और कंधों में जकड़न महसूस हो रह है। अगर आपको सिर दर्द में इस प्रकार का पैटर्न नजर आता है तो इसके पीछे की मुख्य वजह तनाव है।  Also Read - 'Mom To Be' के लिए एक्सपर्ट ने शेयर की ब्यूटी टिप्स, स्किन व बालों को नुकसान पहुंचे बिना मिलेगा फायदा

तनाव की वजह से क्यों होने लगता है सिर में दर्द, जानें इसके लक्षण और राहत पाने के घरेलू उपाय photo icon5/6

सिर दर्द को दूर करने के उपाय

अगर आप भी मानसिक तनाव के कारण बार- बार सिर दर्द से परेशान रहते हैं, तो ये घरेलू उपाय काफी असरदार हो सकते है। सिर दर्द को दूर करने में सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है हल्के तेल की मालिश। हल्के हाथों से सिर, गर्दन और कंधों की मालिश करने से मांसपेशियों का तनाव कम होता है और दर्द में राहत मिलती है। इसके अलावा तनाव के कारण होने वाले सिर दर्द को दूर करने के लिए रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लें। रोजाना सोने और उठने के लिए एक समय रखें।

तनाव की वजह से क्यों होने लगता है सिर में दर्द, जानें इसके लक्षण और राहत पाने के घरेलू उपाय photo icon6/6

योग और मेडिटेशन

कई रिसर्च में यह बात सामने आ चुकी है कि मेडिटेशन, योग और अनुलोम-विलोम को रोजाना किया जाए तो इससे मानसिक तनाव को काफी हद तक कम करने में मदद मिलती है। योग और मेडिटेशन नर्वस सिस्टम को शांत करते हैं। रोजाना 30 मिनट योग या मेडिटेशन करने से शरीर तनाव मुक्त होता है, इससे आपको रात को अच्छी नींद आती है और धीरे- धीरे सिर दर्द की परेशानी कम होने लगती है। अगर आपको भी तनाव के कारण सिर दर्द की परेशानी हो रही है तो ऊपर बताए गए घरेलू नुस्खों को अपनाकर इससे राहत पाएं। (Main Image Created With Chatgpt)  Also Read - भारत में इतने करोड़ लोग हैं अस्थमा से पीड़ित, गलत पहचान से बढ़ रहा संकट: रिपोर्ट

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source