पेट में कैंसर के आखिरी स्टेज में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी

Stomach Cancer Symptoms: पेट के कैंसर के आखिरी स्टेज में कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Written by priya mishra | Updated : December 14, 2024 10:01 AM IST

1/6

पेट के कैंसर के आखिरी स्टेज के लक्षण

Symptoms Of End Stage Stomach Cancer: पेट के कैंसर को गैस्ट्रिक कैंसर के नाम से भी जाना जाता है। यह दुनियाभर में सबसे ज्यादा होने वाले कैंसर के प्रकारों में से पांचवे स्थान पर है। यह तब होता है, जब पेट की अंदरूनी परत की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने और विभाजित होने लगती हैं। यह कैंसर पेट के किसी भी हिस्से में हो सकता है और धीरे-धीरे शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पेट के कैंसर के शुरुआती स्टेज में कोई लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। यही वजह है कि इसके अधिकतर मामले एडवांस्ड स्टेज में जाकर पता चलते हैं। पेट के कैंसर के आखिरी स्टेज में कई तरह के लक्षण नजर आते हैं, जो काफी गंभीर हो सकते हैं। इन लक्षणों को सही समय पर पहचनकर आप इसकी गंभीरता को कम कर सकते हैं। आइए, जानते हैं पेट के कैंसर के आखिरी स्टेज में दिखने वाले लक्षणों के बारे में विस्तार से -

2/6

पेट में दर्द होना

पेट के कैंसर के आखिरी स्टेज में मरीज को पेट में तेज दर्द हो सकता है। आमतौर पर, यह दर्द पेट के ऊपरी हिस्से में महसूस होता है और लगातार हो सकता है। कभी-कभी यह कमर या सीने तक भी फैल सकता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। Also Read - बोर्ड एग्जाम में कम नंबर से निराश बच्चों को टूटने से कैसे बचाएं? इन 5 बातों का ध्यान जरूर रखें पेरेंट्स

3/6

उल्टी या मल में खून आना

पेट का कैंसर जब लास्ट स्टेज में पहुंचता है, तो उल्टी या मल में खून आने की समस्या हो सकती है। जैसे-जैसे ट्यूमर का साइज बढ़ता है, लक्षण और ज्यादा गंभीर हो सकते हैं। अगर आपको उल्टी या मल में खून दिखाई दे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

4/6

भूख न लगना

कैंसर के आखिरी स्टेज में मरीज को भूख कम लगती है। इसी स्थिति में खाना खाने की इच्छा नहीं होती है और शरीर में ऊर्जा कम होने लगती है। अगर आपको थोड़ा के बाद पेट भरा हुआ महसूस होने लगता है, तो इसे इग्नोर न करें। अगर आपको इस तरह के संकेत नजर आ रहे हैं, तो तुरंत जांच करवाएं। Also Read - गर्मियों में इन 5 तरीकों से रखें अपने चेहरी की त्वचा का ध्यान, हर कोई पूछेगा कैसे आया इतना ग्लो?

5/6

सीने में जलन और अपच

पेट में कैंसर होने की स्थिति में मरीज को सीने में जलन और गैस की समस्या हो सकती है। अक्सर लोग इसे साधारण परेशानी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे आगे चलकर स्थिति गंभीर हो सकती है। अगर आपको लंबे समय से इस तरह की परेशानी हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

6/6

अचानक वजन कम होना

पेट के कैंसर के आखिरी स्टेज में मरीज का वजन तेजी से गिरने लगता है। अगर बिना किसी स्पष्ट कारण के आपका वजन तेजी से कम हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं ताकि आपका समय पर इलाज किया जा सके। Also Read - क्या खाली पेट केला खा सकते हैं? जानें कौन-खाएं और कौन-परहेज करें