ब्रेन कैंसर के लक्षण
Brain Cancer ke Lakshan: ब्रेन में होने वाला कैंसर सबसे गंभीर प्रकार के कैंसरों में से एक होता है और इसे गंभीर कई अलग-अलग फैक्टर बनाते हैं। एक तो यह बहुत ही सेंसिटिव जगह यानी मस्तिष्क में होता है, जहां तक पहुंचना बहुत मुश्किल हो जाता है। दूसरी तरफ ब्रेन से ही हमारे शरीर की तंत्रिकाएं, मांसपेशियां व अन्य अंग कंट्रोल होते हैं। इतना ही नहीं ब्रेन से ही हमारे इमोशन्स, फिलिंग्स और बहुत से मानसिक स्वास्थ्य के पहलू नियंत्रित किए जाते हैं। जब ब्रेन प्रभावित होता है, तो इनमें से कोई भी चीज प्रभावित हो सकती है और उससे जुड़े लक्षण महसूस होने लगते हैं। इसलिए बहकी-बहकी बातें करना भी ब्रेन कैसंर का एक शुरुआती लक्षण हो सकता है और इसके साथ-साथ अन्य लक्षण भी हो सकते हैं, जो ब्रेन कैंसर का संकेत देते हैं।
