हाई बीपी जैसे दिखने वाले ये लक्षण वास्तव में हो सकते हैं हार्ट अटैक का संकेत, अधिकतर लोग कर देते हैं गलती

Heart Attack Symptoms: हार्ट अटैक आने से ठीक पहले दिखने वाले कुछ लक्षण आमतौर पर बढ़े हुए ब्लड प्रेशर के लक्षणों से मेल खाते हैं और इसी कारण से कई बार स्थिति जानलेवा हो जाती है।

Written by Mukesh Sharma | Published : February 23, 2026 1:07 PM IST

1/6

हार्ट अटैक के लक्षण (Symptoms Of Heart Attack)

Heart Attack Symptoms in Hindi: हार्ट की बीमारियां बहुत ही कोमन होती जा रही हैं और आजकल देखा जा रहा है कि कम उम्र के लोगों को भी हार्ट अटैक आ रहे हैं। हार्ट अटैक एक जानलेवा कंडीशन होती है, लेकिन अगर सही जानकारी की मदद से समय रहते इसके शुरुआती लक्षणों की पहचान की जाए तो हार्ट अटैक से होने वाली जटिलताओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है। हालांकि, हार्ट अटैक के लक्षणों की पहचान करना कई बार मुश्किल हो सकता है, खासतौर पर जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या रहती है, उन्हें कई बार हार्ट अटैक के लक्षणों के दौरान भी ऐसा महसूस होता है जैसे कि उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है। हार्ट अटैक के लक्षणों को कई हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण समझ लेना जानलेवा स्थिति पैदा कर सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं।

2/6

सिर घूमना (Dizziness)

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों में जब उनका बीपी बढ़ा हुआ होता है, तो उन्हें सिर चकराने या सिर घूमने जैसे लक्षण महसूस होने लगते हैं। लेकिन यही लक्षण कुछ लोगों में हार्ट अटैक आने से ठीक पहले भी देखा जा सकता है और इसलिए कई बार इस तरह के लक्षण इग्नोर करना जानलेवा स्थिति पैदा कर सकता है। Also Read - खाली पेट आंवला खाने से क्या होता है? जानें, किन-किन परेशानियों में है फायदेमंद

3/6

बेचैनी होना (Restlessness)

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों में बीपी बढ़ने के बाद बेचैनी होना सबसे सामान्य लक्षणों में से एक है। ठीक इसी प्रकार हार्ट अटैक से पहले भी मरीज को बेचैनी देखी जा सकती है और यही कारण है कि हाई बीपी के मरीज कई बार हार्ट अटैक के इस लक्षण को बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर समझ कर इग्नोर कर देते हैं व बाद में स्थिति गंभीर हो जाती है।

4/6

अचानक पसीना आना (Sudden Sweating)

हाइपरटेंशन के मरीजों का जब ब्लड प्रेशर बढ़ता है, जो उन्हें ज्यादा पसीना आता है और हाई बीपी के कुछ मरीजों में यह स्वाभाविक लक्षण है। वहीं हार्ट अटैक आने से ठीक पहले भी मरीज को काफी पसीना आता है और अगर व्यक्ति पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर का मरीज है तो वह इसे सामान्य हाई बीपी का लक्षण समझ कर इग्नोर कर सकता है, जो बाद में जानलेवा स्थिति बन सकता है। Also Read - क्या चांदी के बर्तनों में खाना खाना सच में फायदेमंद है? डॉक्टर से जानिए इसके पीछे की सच्चाई

5/6

अचानक थकान होना (Sudden Fatigue)

जब ब्लड प्रेशर बढ़ता है, तो मरीज को थकान महसूस होती है और उसका बैठे रहने या लेटने का मन करता है। ठीक ऐसे ही लक्षण हार्ट अटैक से पहले देखे जाते हैं, जब किसी मरीज को हार्ट अटैक आने वाला होता है तो उसे थकान व कमजोरी जैसा महसूस होने लगता है।

6/6

सीने में जलन (Heartburn)

ब्लड प्रेशर हाई होने पर अक्सर कुछ लोगों में एसिड रिफ्लक्स की समस्या देखी जा सकती है। वहीं हार्ट अटैक आने से पहले कुछ लोगों को डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं होने लगती है और इस कारण भी सीने में जलन होने लगती है। ऐसे में कई बार हार्ट अटैक आने से पहले सीने में जलन होने पर उसे हाई ब्लड प्रेशर का एक लक्षण समझ कर इग्नोर कर दिया जाता है। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - बारिश में भीगने के बाद भी नहीं होगा वायरल फ्लू, 5 तरीकों से रखें अपनी सेहत का ख्याल