डायबिटीज कंट्रोल करने वाले फ्रूट्स (Diabetes Controlling Fruits)
डायबिटीज आज के समय की एक आम बीमारी बन चुकी है, जिसका शिकार आजकल कम उम्र के युवा भी हो रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि अपने लाइफस्टाइल पर ध्यान दिया जाए। वहीं डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना होता है, फिर चाहे वह भोजन में शामिल सब्जियां हो या फल। डायबिटीज के मरीजों के लिए फलों का सेवन करते समय खास सावधानी बरतनी पड़ती है, क्योंकि कुछ फल ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ा सकते हैं। हालांकि, कुछ फल ऐसे हैं, जो मीठे होते हुए भी ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकते हैं। इसलिए आज हम आपको यहां पांच ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए उपयुक्त माने जाते हैं।