hamburger icon
A
Read in English

जरूरत से ज्यादा काली मिर्च सेहत के लिए है खराब, बढ़ा सकती है शरीर के ये परेशानियां

Black Pepper Side Effects : काली मिर्च स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। लेकिन कुछ स्थितियों में इससे नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं काली मिर्च खाने से सेहत को होने वाले नुकसान क्या हैं?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated: July 11, 2023, 7:01 AM

जरूरत से ज्यादा काली मिर्च सेहत के लिए है खराब, बढ़ा सकती है शरीर के ये परेशानियां photo icon1/6

काली मिर्च खाने के नुकसान

Black Pepper Side Effects : काली मिर्च स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। इससे सर्दी-खांसी, जुकाम, बढ़ता वजन जैसी परेशानियां दूर हो सकती हैं। लेकिन अगर आप अधिक मात्रा में काली मिर्च का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को काफी नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए अधिक मात्रा में काली मिर्च का सेवन न करें। आइए जानते हैं काली मिर्च का अधिक मात्रा में सेवन करने से स्वास्थ्य को क्या नुकसान पहुंच सकता है?

जरूरत से ज्यादा काली मिर्च सेहत के लिए है खराब, बढ़ा सकती है शरीर के ये परेशानियां photo icon2/6

एलर्जी की प्रतिक्रिया को बढ़ावा

काली मिर्च कुछ दवाओं के अवशोषण को बढ़ावा देती है। इनमें शामिल हेपेटिक मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं और एंटीहिस्टामाइन जैसी एलर्जी की परेशानी से सुरक्षित रख सकते हैं। लेकिन अगर आपको अस्थमा है तो एलर्जी की प्रतिक्रिया हो सकती है, जिससे खांसी, घरघराहट और श्वसन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।  Also Read - गर्मियों में लौंग, काली मिर्च या दालचीनी जैसे मसाले खाने चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय

जरूरत से ज्यादा काली मिर्च सेहत के लिए है खराब, बढ़ा सकती है शरीर के ये परेशानियां photo icon3/6

प्रेग्नेंसी में पहुंचा सकता है नुकसान

गर्भावस्था में काली मिर्च के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है। कुछ रिसर्च के मुताबिक, काली मिर्च का तीखापन प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में जलन की स्थिति को पैदा कर सकते हैं। इसमें मौजूद पिपेरिन कई तरह के प्रेग्नेंसी में नुकसानदेह बताया गया है।

जरूरत से ज्यादा काली मिर्च सेहत के लिए है खराब, बढ़ा सकती है शरीर के ये परेशानियां photo icon4/6

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल परेशानियां

काली मिर्च पाचन के लिए हेल्दी होता है। लेकिन कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि काली मिर्च में गैस्ट्रिक म्यूकोसल का कारण बन सकता है। अगर आप अधिक मात्रा में काली मिर्च का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में गैस्ट्रिक रक्तस्राव के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा यह कब्ज, अपच, उल्टी का कारण भी बन सकता है।  Also Read - सर्दियों में रात में जरूर पिएं हल्दी और काली मिर्च वाला दूध, दूर होंगी ये 4 समस्याएं

जरूरत से ज्यादा काली मिर्च सेहत के लिए है खराब, बढ़ा सकती है शरीर के ये परेशानियां photo icon5/6

खून पतला करने वाली दवा के साथ न खाएं

कुछ रिसर्च से पता चलता है कि काली मिर्च में मौजूद पिपेरिन, वारफारिन जैसे- एंटीकोआगुलंट्स के साथ परस्पर क्रिया कर सकता है। ऐसे में अगर आप खून पतला करने वाली दवाएं ले रहे हैं, तो काली मिर्च लेने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

जरूरत से ज्यादा काली मिर्च सेहत के लिए है खराब, बढ़ा सकती है शरीर के ये परेशानियां photo icon6/6

पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर असर

काली मिर्च में मौजूद पिपेरिन प्रजनन क्षमता को भी प्रभावित कर सकता है। चूहों पर हुए अध्ययन में देखा गया है कि इसमें मौजूद यौगिक स्पर्म को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए कोशिश करें कि काली मिर्च का अधिक सेवन न करें।  Also Read - सर्दियों में रोज सुबह काली मिर्च का पानी पीने से क्या होता है? जानें इसके 6 फायदे और बनाने का तरीका