Advertisement

धूप से चेहरा जल जाए, तो क्या करें? जानें स्किनकेयर के 5 तरीके

Sunburn skin care : तेज धूप में ज्यादा देर रहने से त्वचा पर सनबर्न, लालिमा, जलन और ड्राईनेस की समस्या हो सकती है। ऐसे में सही स्किन केयर बेहद जरूरी है। आइए धूप में जलती स्किन की परेशानी को कैसे करें कम?

Written By Kishori Mishra
Published : May 26, 2026 2:53 PM IST

धूप से चेहरा जल जाए तो क्या करें?

25 मई से नौतपा शुरू हो चुका है। भारतीय ज्योतिष और पंचांग के हिसाब से ये वे 9 दिन होते हैं, जो सबसे ज्यादा गर्म होती है। क्योंकि इस दौराम सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है। वहीं, वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस दौरान सूर्य पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध के बहुत करीब आ जाता है, जिसकी वजह से सूर्य की किरणें धरती पर सीधी पड़ती हैं। ऐसे में हवा में नमी की कमी हो जाती है और धरती काफी गर्म हो जाती है। ऐसे में इन 9 दिनों में घर से बाहर निकलना किसी जलते चुल्हे में घुसने के समान है। इस दौरान घर के बाहर निकलने से न सिर्फ डिहाइड्रेशन की परेशानी होती है, बल्कि स्किन भी जलने लगती है। अगर आप किसी मजबूरी के कारण घर से बाहर निकल रहे हैं और आपकी स्किन जल गई है, तो ऐसी स्थिति में स्किन को रिकवर करना बहुत ही जरूरी है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे असरदार उपाय बताएंगे, जिससे धूप में जली स्किन की परेशानी को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं-

एलोवेरा है फायदेमंद

धूप में जलती स्किन की परेशानी को दूर करने के लिए एलोवेरा फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो स्किन पर होने वाली सूजन को कम कर सकता है। वहीं, एलोवेरा स्किन को ठंडक देने का भी काम करती है। अगर धूप की वजह से स्किन में जलन हो रही है, तो आप इसे सीधेतौर पर चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे स्किन पर होने वाली जलन की परेशानी को दूर किया जा सकता है।

टी बैग्स जलती स्किन की परेशानी को करे कम

झुलसी स्किन की परेशानी को कम करने के लिए टी बैग्स का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें टैनिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो सनबर्न के लक्षणों से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं। दरअसल, ब्लैक टी में टैनिन की मात्रा सबसे अधिक होती है, जो दर्द से राहत दिलाने में प्रभावी हो सकता है।

Advertisement

बेकिंग सोडा जलसी स्किन की परेशानी करे कम

सूजन कम करने और झुलसी हुई स्किन की खुजली से राहत पाने के लिए, बेकिंग सोडा या कॉर्नस्टार्च का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है। इसका प्रयोग आप नहाने के पानी में या पेस्ट के रूप में कर सकते हैं।इससे स्किन पर होने वाली जलन शांत हो सकती है।

नारियल का तेल है असरदार

अगर धूप की वजह से आपकी स्किन जल गई है, तो नारियल का तेल काफी प्रभावी हो सकता है। नारियल के तेल में मॉइस्चराइजिंग गुण होता है, जो एक लोकप्रिय प्राकृतिक ऑप्शन है। यह ड्राई और लाल स्किन को नमी देने में भी असरदार हो सकता है।

ओटमील बाथ जलती स्किन की परेशानी से रिलाए राहत

ओटमील धूप में जलती स्किन की परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। इसमें सूजन-रोधी गुण होते हैं, यह सूजन और सनबर्न की परेशानी को कम कर सकता है। साथ ही स्किन में नमी बनाए रखने में सहायक हो सकता है। यह आपके सनबर्न की परेशानी को भी कम करने में काफी हद तक प्रभावी हो सकता है।