गर्मियों में वजन घटाने के लिए खाएं ये 5 सब्जियां, मक्खन की तरह पिघल जाएगी शरीर की चर्बी

Vegetables For Weight Loss: गर्मियों में वजन घटाने के लिए आप कुछ सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated: May 12, 2025, 11:09 AM

गर्मियों में वजन घटाने के लिए खाएं ये 5 सब्जियां, मक्खन की तरह पिघल जाएगी शरीर की चर्बी photo icon1/6

गर्मियों में वजन घटाने के लिए खाएं ये सब्जियां

Vegetables For Weight Loss In Summer: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण मोटापा एक गंभीर समस्या चुका है। मोटापा न सिर्फ देखने में खराब लगता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बनता है। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो गर्मियों का मौसम आपके लिए सबसे अच्छा है। दरअसल, गर्मी के मौसम मिलने वाले कई फल और सब्जियां पानी से भरपूर होते हैं, जो वजन कम करने के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर आप गर्मियों में वजन घटाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में कुछ सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। ये सब्जियां न केवल शरीर को हाइड्रेटेड रखती हैं, बल्कि वजन कम करने में भी मददगार होती हैं। आइए, इस लेख में डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो गर्मियों में वजन घटाने में आपकी मदद कर सकती हैं -

गर्मियों में वजन घटाने के लिए खाएं ये 5 सब्जियां, मक्खन की तरह पिघल जाएगी शरीर की चर्बी photo icon2/6

लौकी

गर्मियों में वजन घटाने के लिए आप लौकी का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसमें फाइबर और पानी भरपूर मात्रा में होता है, जो वजन को घटाने में कारगर है। इसमें 92 प्रतिशत पानी होता है, जिससे यह शरीर को हाइड्रेटेड रखती है। साथ ही, इसमें जीरो-फैट और कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। लौकी का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। इसके नियमित सेवन से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। Also Read - बंदगोभी खाने से कौन सी बीमारियां दूर होती हैं? नाम जानकर कहेंगे 'काश पहले पता होता'            

गर्मियों में वजन घटाने के लिए खाएं ये 5 सब्जियां, मक्खन की तरह पिघल जाएगी शरीर की चर्बी photo icon3/6

खीरा

गर्मियों में वजन घटाने के लिए खीरा बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें 96 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और भूख को भी नियंत्रित करता है। इसके अलावा, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इसे खाने से बार-बार भूख नहीं लगती है, जिससे आप ओवरइटिंग करने से बच सकते हैं। इसके नियमित सेवन से आपका वजन तेजी से कम हो सकता है। आप खीरे का सेवन सलाद, रायता या स्मूदी के रूप में कर सकते हैं।

गर्मियों में वजन घटाने के लिए खाएं ये 5 सब्जियां, मक्खन की तरह पिघल जाएगी शरीर की चर्बी photo icon4/6

भिंडी

गर्मियों में वजन घटाने के लिए भिंडी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। दरअसल, इसमें घुलनशील और अघुलनशील फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। भिंडी पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने और वजन घटाने के साथ-साथ ब्लड शुगर लेवल को भी कम कर सकती है। साथ ही, यह दिल के मरीजों के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। Also Read - पतली कमर चाहते हैं तो डाइट में शामिल करें ये 5 सब्जियां, कुछ ही दिनों में बैली फैट हो जाएगा गायब

गर्मियों में वजन घटाने के लिए खाएं ये 5 सब्जियां, मक्खन की तरह पिघल जाएगी शरीर की चर्बी photo icon5/6

करेला

करेला शरीर को डिटॉक्स करता है और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है। साथ ही, यह वजन घटाने कम करने में प्रभावी होता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है और कैलोरी काफी कम होती है, जो इसे वेट लॉस के लिए काफी परफेक्ट बनाता है। आप करेले का सेवन जूस या सब्जी के रूप में कर सकते हैं।

गर्मियों में वजन घटाने के लिए खाएं ये 5 सब्जियां, मक्खन की तरह पिघल जाएगी शरीर की चर्बी photo icon6/6

तोरई

गर्मी में वजन घटाने के लिए तोरई का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसमें फैट और कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। इसके अलावा, इसमें पानी और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, वजन घटाने में काफी हद तक मदद मिलती है। इसके सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी मदद मिल सकती है। Also Read - Benefits Of Linguda: सबसे ताकतवर सब्ज़ियों में शामिल है ये पहाड़ी सब्ज़ी, ड्राई फ्रूट्स से भी ज्यादा एनर्जी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source