Advertisement

गर्मियों में सुबह जरूर करें प्रॉपर स्किनकेयर, जानें इसके 5 स्टेप्स क्या हैं?

Summer Skin Care Routine: गर्मियों में स्किनकेयर करना बहुत जरूरी होता है। यह त्वचा का निखार बढ़ाता है और रंगत को साफ करता है।

Written By Anju Rawat
Published : April 15, 2026 3:26 PM IST

गर्मियों में मॉर्निंग स्किनकेयर कैसे करें?

Summer Skin Care Tips: गर्मियों में धूप, पसीने और उमस की वजह से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। यह मौसम त्वचा को भी बुरी तरह से प्रभावित करता है। इसलिए गर्मियों में त्वचा को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत पड़ती है। इस मौसम में सुबह और रात को प्रॉपर स्किनकेयर करना जरूरी होता है, ताकि त्वचा पर मौजूद धूल-मिट्टी, प्रदूषण के कण और पसीना आदि आसानी से निकल जाए और स्किन पोर्स हेल्दी बने रहे। अब आप सोच रहे होंगे कि स्किन केयर कैसे करें, तो आइए, स्किन एंड हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से जानते हैं मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन के स्टेप्स-

1. क्लींजिंग करें

गर्मियों में सुबह-सुबह आपको चेहरे की क्लींजिंग जरूर करनी चाहिए। क्लींजिंग करने से चेहरे की गहराई से सफाई होते हैं। इसके लिए आप कोई माइल्ड क्लींजर लें और इसे चेहरे पर अप्लाई करें। इससे चेहरे को साफ करें, इससे त्वचा पर जमी सारी धूल-मिट्टी और गंदगी निकल जाएगी। आप स्किन टाइप के अनुसार क्लींजर का चुनाव कर सकते हैं। ऑयली स्किन के लिए फोमिंग या जेल बेस्ड क्लींजर सही रहता है।

2. टोनिंग करें

क्लींजर के बाद चेहरे की टोनिंग करें। इसके लिए आप एल्कोहल फ्री टोनर का इस्तेमाल करें। आप गुलाब जल से चेहरे की टोनिंग कर सकते हैं। यह स्किन पोर्स को हेल्दी बनाए रखता है और पीएच लेवल को भी बैलेंस में बनाए रखता है। गुलाब जल त्वचा को ठंडक देता है और इससे स्किन हाइड्रेटेड भी रहती है। आप चाहें तो त्वचा राइस वॉटर को भी टोनर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Advertisement

3. सीरम लगाएं

गर्मियों में स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए सीरम का यूज जरूर करें। सीरम लगाने से त्वचा का निखार बढ़ता है। आप ह्यालूरोनिक एसिड, एंटी-एजिंग या विटामिन सी सीरम का यूज कर सकते हैं। यह स्किन में नमी को लॉक करता है। सीरम लगाने से त्वचा की रंगत भी साफ होती है और झुर्रियों से बचाव होता है

4. मॉइश्चराइजर लगाएं

सिर्फ सर्दियों में ही नहीं, गर्मी के मौसम में भी मॉइश्चराइजर जरूर लगाना चाहिए। हालांकि, गर्मियों में जेल बेस्ड क्रीम या लाइटवेट मॉइश्चराइजर का ही उपयोग करें। हैवी मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल न करें, इससे त्वचा चिपचिपी नजर आ सकती है।

5. सनस्क्रीन लगाएं

गर्मियों में सनस्क्रीन लगाना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। घर से निकलते ही आपको सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए। आप घर से बाहर निकलने से 10 मिनट पहले SPF 50 वाला ऑयल फ्री सनस्क्रीन जरूर लगाएं। इसे लगाने से टैनिंग और सनबर्न से बचाव होता है। सनस्क्रीन लगाने से त्वचा धूप से सुरक्षित रहती है।