नारियल पानी की तरह शरीर को अंदर से हाइड्रेटेड और ठंडा रखती हैं ये 5 होममेड ड्रिंक्स

गर्मियों में सिर्फ नारियल पानी ही नहीं बल्कि कुछ होममेड ड्रिंक्स भी आपके शरीर को हाइड्रेट रख सकते हैं। आइए जानते हैं इन ड्रिंक्स के बारे में-

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : May 9, 2026, 8:20 PM

नारियल पानी की तरह शरीर को अंदर से हाइड्रेटेड और ठंडा रखती हैं ये 5 होममेड ड्रिंक्स photo icon1/6

शरीर को हाइड्रेट रखने वाले ड्रिंक्स

गर्मियों का मौसम आते ही शरीर में पानी की कमी, थकान, चक्कर, कमजोरी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। तेज धूप और पसीने के कारण शरीर से जरूरी मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं होता है। ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए लोग नारियल पानी का ऑप्शन अपनाते हैं। लेकिन हर समय हर जगह नारियल पानी तो मिल नहीं सकता है, तो अब क्या करें? गर्मियों में नारियल पानी जैसा ही हाइड्रेशन दे सकते हैं कुछ होममेड ड्रिंक्स। यह ड्रिंक्स न सिर्फ शरीर को हाइड्रेशन देते हैं, बल्कि लंबे समय तक प्यास को भी कंट्रोल करते हैं। तो चलिए आइए जानते हैं ऐसी 5 होममेड ड्रिंक्स के बारे में जो शरीर को अंदर से नारियल पानी की तरह ही हाइड्रेट रखने में मदद करती हैं।

नारियल पानी की तरह शरीर को अंदर से हाइड्रेटेड और ठंडा रखती हैं ये 5 होममेड ड्रिंक्स photo icon2/6

नींबू पानी

गर्मियों में नींबू पानी शरीर को हाइड्रेट रखने का सबसे असरदार तरीका है। नींबू पानी में विटामिन C, इलेक्ट्रोलाइट्स और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करते हैं। गर्मियों में नींबू पानी पीने से पाचन बेहतर बनता है और इससे हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करने में भी मदद मिलती है। गर्मियों में नींबू पानी बनाने के लिए 1 गिलास ठंडे पानी में आधा नींबू निचोड़ें। इसमें थोड़ा काला नमक और शहद मिलाकर पिएं। नींबू पानी में कभी भी गुड़ या चीन बिल्कुल न मिलाएं। Also Read - बार-बार सिरदर्द हो सकता है ब्रेन ट्यूमर का संकेत-इस महिला की कहानी से समझें कब हो सतर्क

नारियल पानी की तरह शरीर को अंदर से हाइड्रेटेड और ठंडा रखती हैं ये 5 होममेड ड्रिंक्स photo icon3/6

छाछ

गर्मियों में हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में बड़ी मात्रा में लोग छाछ का सेवन करते हैं। छाछ में नेचुरल प्रोबायोटिक पाया जाता है, जो शरीर को ठंडा रखने के साथ- साथ गर्मियों में होने वाली पाचन से जुड़ी परेशानियों को भी कम करता है। छाछ पेट में गैस और एसिडिटी कम करती है। छाछ बनाने के लिए दही में पानी मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। इसमें भुना जीरा, काला नमक और पुदीना डालकर पिएं। गर्मियों में छाछ को हमेशा दोपहर के खाने के बाद पीना चाहिए। गर्मियों में इन ड्रिंक्स को पीने से न सिर्फ शरीर को हाइड्रेशन मिलेगा, बल्कि पोषण भी मिलेगा। इसलिए इस बार गर्मियों में इन होममेड ड्रिंक्स को डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

नारियल पानी की तरह शरीर को अंदर से हाइड्रेटेड और ठंडा रखती हैं ये 5 होममेड ड्रिंक्स photo icon4/6

खीरा और पुदीने का ड्रिंक

खीरा और पुदीना से बनी ड्रिंक शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करती है। गर्मियों में खीरे और पुदीने का ड्रिंक पानी ने शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखने में मदद मिलती है। यह ड्रिंक गर्मी से राहत दिलाने के साथ-साथ त्वचा से जुड़ी परेशानियों को भी दूर करता है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए खीरे के 4 से 5 टुकड़े, पुदीने की पत्तियां और नींबू को पानी में मिलाकर कुछ देर ठंडा होने दें। 1 घंटे के बाद इसे पिएं।  Also Read - यूरो-गायनेकोलॉजिस्ट से जानें कैसे महिलाओं में बार-बार यूरिन इन्फेक्शन होने से रोकें

नारियल पानी की तरह शरीर को अंदर से हाइड्रेटेड और ठंडा रखती हैं ये 5 होममेड ड्रिंक्स photo icon5/6

सत्तू का शरबत

सत्तू का शरबत बिहार और उत्तर भारत में गर्मियों की सुपर फूड ड्रिंक माना जाता है। लेकिन अब गर्मियों से लोगों को मात लेने के लिए विभिन्न राज्यों के लोग भी सत्तू का शरबत पीने लगे हैं। सत्तू का शरबत पीने से शरीर लंबे समय तक शरीर को हाइड्रेट रहता है। यह पेट को ठंडा रखकर, भूख को भी कंट्रोल करने में मदद करता है। गर्मियों में सत्तू का शरबत पीने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। सत्तू का शरबत बनाने के लिए 1 गिलास पानी में 2 चम्मच सत्तू, नींबू, काला नमक और जीरा मिलाएं। इसे ठंडा-ठंडा पिएं।

नारियल पानी की तरह शरीर को अंदर से हाइड्रेटेड और ठंडा रखती हैं ये 5 होममेड ड्रिंक्स photo icon6/6

आम पन्ना

कच्चे आम से बनने वाला आम पन्ना गर्मियों में लू से बचाने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। विभिन्न प्रकार की रिसर्च में यह बात सामने आ चुकी है आम पन्ना पीने से हीट स्ट्रोक से बचाव करने में मदद मिलती है। आम पन्ना शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है और एनर्जी को भी रिस्टोर करता है। गर्मियों में आम पन्ना बनाने के लिए उबले हुए कच्चे आम का गूदा निकालकर उसमें पानी, काला नमक, जीरा और पुदीना मिलाकर ठंडा- ठंडा पिएं।  Also Read - क्या सच में युवाओं में बढ़ रहे हैं ब्रेन ट्यूमर के मामले और क्या हो सकता है इसके पीछे का कारण?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source