Advertisement

हीटवेव में स्किन केयर कैसे करें? जानें 5 टिप्स जिनसे रेडनेस होगी कम

अगर तेज धूप और गर्मी की वजह से आपका चेहरा लाल हो जाता है, तो आप कुछ स्किनकेयर टिप्स फॉलो कर सकते हैं। इनसे टैनिंग और सनबर्न से भी बचाव होगा।

Written By Anju Rawat
Published : May 21, 2026 3:07 PM IST

हीटवेव में स्किनकेयर कैसे करें?

गर्मी के मौसम में तेज चिलचिलाती धूप, पसीना और गर्म हवाओं का सीधा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। इसकी वजह से स्किन पर रेडनेस, जलन, रैशेज और खुजली जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इस मौसम में टैनिंग, सनबर्न और दाग-धब्बों की समस्याएं भी परेशान करती हैं। ऐसे में अक्सर लोग महंगे स्किनकेयर ट्रीटमेंट्स लेते हैं। जबकि, अगर आप हेल्दी स्किनकेयर रूटीन फॉलो करेंगे तो इन स्किन प्रॉब्लम्स से बच सकते हैं।

1. चेहरे की क्लींजिंग करें

गर्मी और हीटवेव की वजह से चेहरे पर पसीना और धूल जमा हो जाते हैं। ऐसे में कई लोग बार-बार फेसवॉश करने लगते हैं। इससे स्किन का नेचुरल ऑयल कम हो जाता है और स्किन ड्राई होने लगती है। ऐसे में आप माइल्ड और सल्फेट-फ्री क्लींजर का यूज कर सकते हैं। इससे स्किन की डीप क्लीनिंग होगी और चेहरे से सारी धूल-मिट्टी और पसीना निकल जाएगा।

2. सनस्क्रीन जरूर लगाएं

तेज धूप और गर्म हवाओं से स्किन को प्रोटेक्ट करने के लिए सनस्क्रीन लगाना बहुत जरूरी होता है। दरअसल, धूप की यूवी किरणें स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं। इससे टैनिंग, सनबर्न, रेडनेस और दाग-धब्बों जैसी समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए। इस चिलचिलाती हुई धूप में SPF 50 वाला सनस्क्रीन लगाना चाहिए। आप घर से बाहर निकलने से 20 मिनट पहले चेहरे पर सनस्क्रीन लगा सकते हैं। हर 2 से 3 घंटे में सनस्क्रीन को दोबारा अप्लाई करें।

Advertisement

3. स्किन को हाइड्रेट रखें

हीटवेव के दौरान शरीर में पानी की कमी होने लगती है और इसका असर स्किन पर भी देखने को मिलता है। डिहाइड्रेशन से स्किन ड्राई और बेजान-सी दिखने लगती है। ऐसे में स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए रोज टोनर का यूज जरूर करें, आप गुलाब जल लगा सकते हैं। इसके साथ ही, अपनी डाइट में नारियल पानी, नींबू पानी और फलों को जरूर शामिल करें। फेसवॉश या क्लींजिंग के बाद स्किन को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज जरूर करें।

4. हैवी मेकअप न करें

गर्मी के मौसम में आपको हैवी मेकअप से बचना चाहिए। गर्मी में हैवी मेकअप स्किन पोर्स को बंद कर सकता है। इससे चेहरे पर रेडनेस और मुंहासों की समस्या हो सकती है। इसलिए आपको ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे स्किन इरिटेट हो सकती है और लाल नजर आ सकती है। रोजाना हैवी मेकअप का यूज करने से चेहरे का निखार भी कम हो जाता है।

5. रात को लगाएं एलोवेरा जेल

रात के समय चेहरे को कूलिंग ट्रीटमेंट देना बहुत जरूरी है। इससे चेहरे की रेडनेस कम होगी और जलन से भी राहत मिलेगी। चेहरे को ठंडक पहुंचाने के लिए आप एलोवेरा जेल, गुलाब जल या खीरे के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो आइस क्यू से भी चेहरे को ठंडक पहुंचा सकते हैं।