hamburger icon
A
Read in English

गर्मियों में लू से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

Summer Drinks: गर्मियों में लू से बचने के लिए आप डाइट में कुछ ड्रिंक्स को शामिल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : April 5, 2025, 10:01 AM

गर्मियों में लू से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर photo icon1/6

लू से बचने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स

Summer Drinks To Prevent Heat Stroke: गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। दिन पर दिन तापमान बढ़ता जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में हीटवेव यानी लू चलने की खबरें आ रही हैं। तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। लू लगने के कारण उल्टी, दस्त, डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, कमजोरी और बेहोशी जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड और ठंडा रखना बहुत जरूरी है। गर्मियों में लू से बचने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ खास तरह के ड्रिंक्स को शामिल कर सकते हैं। ये ड्रिंक्स शरीर को लंबे समय तक ठंडा और हाइड्रेटेड रखने में मदद करेंगी। आइए, इस लेख में डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सेवन से आप लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

गर्मियों में लू से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर photo icon2/6

नारियल पानी

गर्मियों में लू से बचने के लिए आप अपनी डाइट में नारियल पानी को शामिल कर सकते हैं। इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, सोडियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित करता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। इसके सेवन से डिहाइड्रेशन की समस्या से भी बचाव हो सकता है। Also Read - गर्मी में फ्रेश और एनर्जेटिक रखेंगे ये 5 ड्रिंक्स, रोज सेवन करने से मिलेगा फायदा

गर्मियों में लू से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर photo icon3/6

बेल का शरबत

गर्मियों में बेल के शरबत का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर को हाइड्रेटेड और ठंडा रखता है। साथ ही, पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखने में मदद करता है। इससे सेवन से आप लू की चपेट में आने से बच सकते हैं।

गर्मियों में लू से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर photo icon4/6

आम पन्ना

आम पन्ना न केवल पीने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी होता है। यह शरीर को ठंडा रखता है और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को भी बनाए रखता है। इसके सेवन से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और लू से बचाव होता है। आप कच्चे आम को भूनकर, उसमें भुना जीरा पाउडर और काला नमक मिलाकर आम पन्ना बना सकते हैं। Also Read - गर्मी में बेल का शरबत पीने से क्या होता है? जानें, घर पर बनाने की रेसिपी

गर्मियों में लू से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर photo icon5/6

नींबू पानी

गर्मियों में लू से बचने के लिए नींबू पानी का सेवन करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। यह शरीर को तुरंत ठंडक प्रदान करता है और एनर्जी बूस्ट करने में मदद करता है। साथ ही, यह शरीर में पानी की कमी को रोकता है और लू से बचाता है।

गर्मियों में लू से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर photo icon6/6

छाछ

गर्मियों में लू से बचने के लिए आप छाछ का सेवन कर सकते हैं। इसमें प्रोबायोटिक्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो आंत में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है और आपको हाइड्रेटेड रखता है, जिससे लू लगने का खतरा कम हो जाता है। Also Read - गर्मियां आते ही ट्रेंड समझकर न पीना शुरू कर दें लौकी का जूस, पहले जान लें कौन सी लौकी है फायदेमंद