हेल्दी दिखने वाली ये 5 चीजें भी चीनी की तरह बढ़ाती हैं ब्लड शुगर, डायबिटीज के मरीज आज ही करें पहचान

Food to avoid in diabetes: सिर्फ चीनी या चीनी से बने फूड्स ही नहीं बल्कि कुछ ऐसे फूड्स भी हैं, जो मीठे न होने के बावजूद भी आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही फूड्स के बारे में बताने वाले हैं।

Written by Mukesh Sharma | Updated : January 15, 2025 5:16 PM IST

1/6

ब्लड शुगर बढ़ाने वाले फूड्स (Foods That Increase Blood Sugar)

डायबिटीज का इलाज उसके परहेज पर सबसे ज्यादा निर्भर करता है। वैसे तो डायबिटीज का जड़ से कोई इलाज नहीं है, लेकिन दवाएं भी आपके ब्लड शुगर लेवल को तभी कंट्रोल कर पाएंगी जब आप अपनी डाइट को हेल्दी रखेंगे और लाइफस्टाइल से जुड़ी अच्छी आदतें अपनाएंगे। डायबिटीज के मरीजों को आमतौर पर शुगर वाली चीजें न खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन जरूरी नहीं है कि सिर्फ मीठी चीज में ही शुगर हो या फिर सिर्फ स्वाद में मीठी चीज ही आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाती हो। कई ऐसे प्रकार के फूड्स भी हैं, जो स्वाद में मीठे नहीं होते हैं, लेकिन फिर भी शरीर में जाकर चीनी की तरह की ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा देते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जो स्वाद में मीठे न होने के बावजूद भी चीनी की तरह ही ब्लड शुगर बढ़ा सकते हैं।

2/6

1. सफेद चावल (White Rice In Diabetes)

सफेद चावल का स्वाद मीठा नहीं होता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि डायबिटीज के मरीज इन्हें खा सकते हैं। दरअसल, सफेद चावल का सेवन करना भी ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है, जिसे इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। खासतौर पर अगर आप रोज या ज्यादा मात्रा में खाते हैं, तो परेशान और ज्यादा बढ़ सकती है। Also Read - कैविटी से लेकर दिल की बीमारी तक: रात में सिर्फ 2 मिनट ब्रश करने से मिलेंगे ये 5 फायदे

3/6

2. आलू की सब्जी (Potato In Diabetes)

डायबिटीज के मरीजों को वैसे तो सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन आलू जैसी कुछ सब्जियां भी हैं जो डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा नहीं मानी जाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि आलू में ज्यादा मात्रा में स्टार्च पाया जाता है और इसलिए यह हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स सब्जी डायबिटीज के मरीजों के लिए सही नहीं मानी जाती है।

4/6

3. मैदे से बनी चीजें (Maida Foods In Diabetes)

ऐसे बहुत से फूड्स हैं जो मैदे से बने होते हैं और ये फूड्स ब्लड शुगर को बढ़ाने का ही काम करते हैं। मैदे से बने फूड्स जैसे सफेद ब्रैड, बिस्किट और पास्ता आदि का सेवन करना ब्लड शुगर बढ़ा सकता है, जिससे डायबिटीज को कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है। साथ ही मैदे से बने फूड्स में न्यूट्रिशन भी काफी कम मात्रा में होता है। Also Read - बच्चों में प्रोटीन की कमी को न करें अनदेखा, हो सकती हैं उन्हें ये 5 समस्याएं

5/6

4. ज्यादा तला भूना (Fried Foods In Diabetes)

अगर आप कोई हेल्दी फूड्स भी खा रहे हैं, लेकिन वह ज्यादा तला या भुना हुआ है, तो आपकी सेहत के लिए यह नुकसानदायक हो सकता है। खासतौर पर डायबिटीज पेशेंट के लिए ज्यादा तला-भुना खाना सही नहीं होता है, क्योंकि बहुत ज्यादा ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है और कब्ज जैसी समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं।

6/6

5. पैकिंग वाले फ्रूट्स (Packing Foods In Diabetes)

डायबिटीज के मरीज एक सीमित मात्रा में फलों का सेवन कर सकते हैं, लेकिन टीन के डब्बों में पैक या फिर किसी भी तरह की पैकिंग वाले फलों का सेवन करना डायबिटीज के लिए सही नहीं होता है। क्योंकि पैकिंग वाले फलों में फ्लेवर, कलर, प्रिजर्वेटिव और शुगर भी डाला जाता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए सही नहीं है। Also Read - कैंसर सेल्स को बढ़ा सकता है शुगर! जानें, किस तरह चीनी लेना है सुरक्षित