लिवर के लिए हानिकारक फूड्स (Foods That Are Dangerous For Liver)
What food should not eat for a healthy liver: सुबह का नाश्ता दिन की शुरुआत का सबसे महत्वपूर्ण भोजन माना जाता है। यह पूरे दिन की ऊर्जा का स्रोत होता है और शरीर के मेटाबॉलिज्म को सक्रिय करता है, जिससे कैलोरी बर्न करने की प्रक्रिया बेहतर होती है। नाश्ता करने से मानसिक सतर्कता बनी रहती है और काम पर ध्यान केंद्रित करना आसान होता है। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है और दिनभर की थकान को कम करता है। लेकिन अगर नाश्ते में गलत चीजें शामिल की जाएं, तो यह सेहत के लिए फायदेमंद होने की बजाय हानिकारक साबित हो सकता है, खासकर लिवर के लिए। लिवर हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है, जो विषैले तत्वों को बाहर निकालने, पाचन और पोषण के वितरण में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में इन चार चीजों का नाश्ते में सेवन करना लिवर को 'स्लो पॉइजन' की तरह नुकसान पहुंचा सकता है।