स्ट्रोक आने से 1 महीने पहले दिखते हैं संकेत
Early Signs Of A Stroke: स्ट्रोक एक बेहद गंभीर न्यूरोलॉजिकल स्थिति है। इसे ब्रेन अटैक भी कहा जाता है। स्ट्रोक जब होता है, जब दिमाग के किसी हिस्से में पर्याप्त मात्रा में खून की सप्लाई नहीं हो पाती है या मस्तिष्क में रक्त वाहिका फट जाती है। ऐसे में, मस्तिष्क तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है, जिसकी वजह से ब्रेन काम करना बंद कर देता है। ऐसी स्थिति में अगर तुरंत इलाज ना मिले, तो मरीज की मृत्यु हो सकती है या आजीवन विकलांगता होने का खतरा भी रहता है। हालांकि, स्ट्रोक कभी अचानक नहीं आता है। स्ट्रोक आने से पहले शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं (Brain Stroke Symptoms)। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो मरीज की जान बचाई जा सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि स्ट्रोक आने से 1 महीने पहले कौन से लक्षण नजर आ सकते हैं –