Advertisement

हफ्तेभर से पेट खराब है और दर्द हो रहा है? अपनाएं ये 3 घरेलू उपाय जो देंगे राहत

Pet Dard Ka Upchar: क्या आपके भी लंबे समय से पेट दर्द हो रहा है? अगर हां तो हमारे आज के बताए इन 5 में से किसी एक उपाय को आजमाएं। दर्द ठीक करने में सहायक होगा।

Written By Vidya Sharma
Published : September 19, 2025 5:15 PM IST

लंबे समय से हो रहे पेट दर्द का घरेलू इलाज

आजकल लोग बाहर का इतना खा रहे हैं कि पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ने पर लगी हैं और हर कोई इनसे परेशान है। इस स्थिति में आपको पेट दर्द होना शुरू होता है, लूज मोशन लग जाते हैं और पेट मरोड़ खाता है। ये स्थिति गंभीर हो जाए तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं, लेकिन अगर आप दवाइयां खाने से पहले घरेलू उपायों से अपना उपचार करना चाहते हैं तो हमारे आज के बताए इन 3 उपायों तो आजमा सकते हैं।

हार्ड फूड का करें परहेज

पेट दर्द के दौरान अगर आप हार्ड फूड जैसे रोटी, सब्जी, खीरा, ड्राई फ्रूट्स आदि खाते हैं तो पेट को उन्हें पचाने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में पेट दर्द और भी ज्यादा बढ़ सकता है। इसलिए आप कोशिश करें कि दलिया, मूंग दाल की खिचड़ी, नारियल तेल, फलों का गूदा आदि जैसी चीजों का सेवन करें। पेट को इन्हें पचाने में आसानी होती है और आप भूखे भी नहीं रहते हैं।

हल्का गुनगुना पानी ही पिएं

ठंडा पानी भले ही पीने में अच्छा लगता है लेकिन आपको हमेशा नॉर्मल टेंपरेचर वाला पानी ही पीना चाहिए। खासकर अगर आप पेट दर्द के दौरान ठंडा पानी पीते हैं तो इसे पचाने में आम प्रोसेस से ज्यादा समय और एनर्जी लगती है। जहां आप पेट दर्द से कुछ नहीं खा रहे हैं और शरीर में कमजोरी आ रही है, ऐसे में ठंडा पानी पचाने में अपनी कैलोरी वेस्ट करना ठीक नहीं है। इसलिए कोशिश करें कि हल्का गुनगुना पानी या नॉर्मल वाटर ही पिएं।

Advertisement

सौंफ अजवाइन का पानी

यह तो हम सभी जानते हैं कि पेट से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं को ठीक करने के लिए पेशेंट को अजवाइन का पानी दिया जाता है। इसमें डाइजेस्टिव एंजाइम होता है जो हमारे पाचन को आसान बनाता है। यही सेम एंजाइम कूलिंग एजेंट के साथ सौंफ में भी पाए जाते हैं। जब आप इन दोनों को पानी में उबालकर पीते हैं तो ये पेट का दर्द ठीक करने में मदद करता है और अगर कोई अन्य समस्या है तो उसे भी नॉर्मल करता है।

हो सकती है गैस की समस्या

कई बार लोग गैस को सामान्य समझ लेते हैं, लेकिन जब वह महीनों तक नहीं जाती है तो सिर दर्द, पेट दर्द और पीठ व कमर दर्द का कारण बन जाती है। जरूरी नहीं है कि ज्यादा समय से पेट दर्द हो रहा है तो दवाइयां ही खाई जाएं। आप चाहें तो पुदीना, अदरक और अजवाइन की चाय पीने जैसे घरेलू उपायों को भी आजमा सकते हैं।

इन चीजों के करें परहेज

हार्ड फूड के अलावा ज्यादा मसालेदार खाना, फैटी फूड, कैफीन और खाने के बाद तुरंत लेटने जैसी आदतों से बचें। इसी के साथ आप पेट पर गर्म पानी की बोतल की सिकाई भी कर सकते हैं। ये तरीका भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।