पेट में बार-बार दर्द क्यों होता है?
Stomach Pain Causes in Hindi: पेट दर्द एक आम समस्या है। हर व्यक्ति को अपने जीवनकाल में कभी-न-कभी पेट दर्द से जूझना पड़ता है। पेट दर्द कई कारणों से हो सकता है। यह सामान्य या गंभीर कारणों से भी हो सकता है। कुछ लोगों को फास्ट फूड, जंक फूड या मसालेदार खाना खाने से पेट में दर्द हो सकता है। लेकिन, कुछ मामलों में गंभीर बीमारी की वजह से भी पेट दर्द हो सकता है। इसलिए पेट दर्द की स्थिति को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। पेट दर्द होने पर आपको डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करना चाहिए। लेकिन, आप चाहें तो पेट दर्द से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय भी आजमा सकते हैं। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट श्रेय शर्मा से जानते हैं पेट दर्द ठीक करने के लिए घरेलू उपाय (Pet Dard Thik Karne ke Liye Gharelu Upay)-
