यूपी से लेकर दिल्‍ली तक, कोरोना से माता-पिता को खो चुके बच्‍चों की सरकार करेगी मदद, जानिए क्‍या किया ऐलान

कई राज्य सरकार ने कोरोना के कारण अनाथ हो चुके बच्चों की मदद (Children who lost their parents from Corona in hindi) करने का ऐलान किया है। हम आपको ऐसी 5 राज्य सरकारों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने बच्चों की मदद करने की घोषणा की है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated: May 17, 2021, 11:55 AM

यूपी से लेकर दिल्‍ली तक, कोरोना से माता-पिता को खो चुके बच्‍चों की सरकार करेगी मदद, जानिए क्‍या किया ऐलान photo icon1/6

सरकार करेगी अनाथ बच्‍चों की मदद

भले ही पिछले कुछ दिनों से भारत के कई राज्‍यों में कोरोना के नए मामलों में थोड़ी बहुत गिरावट देखी जा रही है। लेकिन रिकवरी रेट अभी भी लगभग पहले जैसा ही है। कोरोना के कारण मौतों का ग्राफ देखकर आप समझ जाएंगे कि हर दिन भारत में कोविड-19 के चलते कितने लोग जान गवां रहे हैं। कई घर ऐसे भी हैं जहां कोरोना के कारण माता-पिता दोनों की मौत हो चुकी है और बच्‍चे एकदम अनाथ हो गए हैं। स्थिति की संवेदनशीलता और गंभीरता को समझते हुए कई राज्‍य सरकारों ने ऐसे बच्‍चों को सहारा देने की घोषणा की है। आज हम आपको उन राज्‍यों के बारे में बता रहे हैं जिन्‍होंने कोरोना के कारण अपने माता-पिता को खो चुके बच्‍चों के लिए मदद का ऐलान किया है।

यूपी से लेकर दिल्‍ली तक, कोरोना से माता-पिता को खो चुके बच्‍चों की सरकार करेगी मदद, जानिए क्‍या किया ऐलान photo icon2/6

उत्‍तर प्रदेश सरकार देगी अनाथ बच्‍चों को राहत

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का कहना है कि कोरोना के कारण जिन बच्‍चों के माता पिता की मौत हो गई है या संक्रमण के कारण जो अस्‍पताल में भर्ती हैं उनके खाने पीने और पढ़ाई का खर्च राज्‍य सरकार उठाएगी। साथ ही सरकार ने दिहाड़ी मजदूरों को 1 हजार रुपये महीना भत्‍ते के तौर पर देने और 3 महीने तक मुफ्त राशन देने की भी घोषणा की है। फिलहाल यूपी में 24 मई तक लॉकडाउन है।  Also Read - मां ने आधा लिवर डोनेट कर बचाई 12 साल की बेटी की जान, इसी बीमारी से जा चुकी थी बेटे की जान

यूपी से लेकर दिल्‍ली तक, कोरोना से माता-पिता को खो चुके बच्‍चों की सरकार करेगी मदद, जानिए क्‍या किया ऐलान photo icon3/6

दिल्‍ली सरकार देगी अनाथ बच्‍चों को राहत

दिल्‍ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने ऐलान किया है कि कोरोना के कारण जो बच्‍चे अपने माता पिता को खो चुके हैं उनकी पढ़ाई का खर्चा राज्‍य सरकार उठाएगी। जिन परिवारों में कोरोना के कारण कमाने वाले व्‍यक्ति की मौत हो गई है उस परिवार को दिल्‍ली सरकार आर्थिक मदद देगी। हालांकि इस आर्थिक मदद में क्‍या राशि होगी इसकी घोषणा नहीं की गई है। इसके अलावा ऑटो-टैक्सी चालकों, ई-रिक्शा मालिक और पैरा ट्रांजिट वाहन के पर्मिट धारकों को सरकार हर महीने 5 हजार रुपये देगी। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट में कहा है 'ऐसे कई बच्चे जिनके माता पिता दोनो चल बसे, उन बच्चों की पढ़ाई और परवरिश का सारा खर्चा दिल्ली सरकार उठाएगी। जिन बुजुर्गों ने अपने घर के युवाओं को खो दिया उनका ख्याल दिल्ली सरकार रखेगी।'

यूपी से लेकर दिल्‍ली तक, कोरोना से माता-पिता को खो चुके बच्‍चों की सरकार करेगी मदद, जानिए क्‍या किया ऐलान photo icon4/6

मध्‍य प्रदेश सरकार देगी अनाथ बच्‍चों को राहत

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि कोरोना के कारण जिन बच्‍चों के माता पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया है ऐसे बच्‍चों को सरकार हर महीने 5 हजार रुपये पेंशन के रूप में देगी। साथ ही इन बच्‍चों की पढ़ाई का खर्चा भी राज्‍य सरकार उठाएगी। इसके अलावा, मध्‍य प्रदेश के सभी मान्‍यता प्राप्‍त और गैर मान्‍यता प्राप्त पत्रकार या उनके परिवार का कोई सदस्‍य कोरोना संक्रमित होता है तो उनके इलाज का खर्च सरकार उठाएगी। बता दें कि फिलहाज मध्‍य प्रदेश में 99 हजार से ज्‍यादा कोरोना के एक्टिव केस हैं। Also Read - घर पर डिलीवरी कराने के चक्कर में वेंटिलेटर पर पहुंचा बच्चा, NIIMS डॉक्टरों की 48 घंटे की मेहनत से बची जान

यूपी से लेकर दिल्‍ली तक, कोरोना से माता-पिता को खो चुके बच्‍चों की सरकार करेगी मदद, जानिए क्‍या किया ऐलान photo icon5/6

बिहार सरकार देगी अनाथ बच्‍चों को राहत

बिहार के समाज कल्याण विभाग के निदेशक-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी राज कुमार ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश देते हुए कहा है कि जिन बच्‍चों ने कोरोना काल में अपने माता पिता को खो दिया है उन्‍हें सरकार की ओर से मदद मिले। ऐसे बच्‍चों को चाइल्ड केयर होम में रखा जाए और इनकी परवरिश व पढ़ाई का खर्चा राज्‍य सरकार उठाएगी।

यूपी से लेकर दिल्‍ली तक, कोरोना से माता-पिता को खो चुके बच्‍चों की सरकार करेगी मदद, जानिए क्‍या किया ऐलान photo icon6/6

गुजरात सरकार देगी अनाथ बच्‍चों को राहत

गुजरात के मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा है कि जो बच्‍चे कोरोना संक्रमण के कारण एकदम अनाथ हो गए हैं उन्‍हें राज्‍य सरकार हर महीने 4 हजार रुपये देगी। विजय रूपाणी ने ये भी कहा है कि जो लोग शमशान घाटों पर काम कर रहे हैं उन्‍हें कोरोना वॉरियर्स का दर्जा मिलेगा और इसके तहत आने वाली सभी सुविधाएं भी मिलेंगी। Also Read - डायबिटीज के मरीज बिल्कुल न खाएं 3 दालें, बढ़ जाएगा ब्लड शुगर

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source