कोरोना के खतरे से बचने के लिए बूस्ट करें इम्यूनिटी, इन 5 मसालों का करें सेवन

Indian spices for immunity : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आपको अपनी इम्यून पावर बूस्ट करने की जरूरत है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे मसालों के बारे में जिससे इम्यूनिटी हो सकती है बूस्ट

Written by Kishori Mishra | Published : December 22, 2022 2:19 PM IST

1/6

Spices For Immunity

Indian spices for immunity : दुनियाभर में कोरोनावायरस का नया वैरिएंट आतंक मचा रहा है। वहीं, भारत में भी इसके फैलने का डर है। ऐसे में कोरोना से बचने के लिए इम्यूनिटी बूस्ट करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप इम्यूनिटी बूस्ट करना चाहते हैं तो किचन में रखे मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ हेल्दी मसालों के बारे में-

2/6

सौंठ

सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी बार-बार होना इम्यूनिटी कमजोर होने की ओर इशारा करता है। ऐसे में सौंठ का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी साबित हो सकता है। अगर आप इम्यूनिटी बूस्ट करना चाहते हैं तो सौंठ का नियमित रूप से सेवन करें।  Also Read - तेजी से फैल रहा है कोरोना का नया वेरिएंट, वैक्सीन पर भी है भारी, इन देशों में मिले केस

3/6

काली मिर्च

काली मिर्च के सेवन से आपकी कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिल सकती है। इसका सेवन आप डाइट में कई तरह से कर सकते हैं।

4/6

लौंग

सर्दियों में लौंग का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। इसका सेवन आप पानी में उबालकर या फिर खाने में शामिल करके कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को गर्माहट भी मिलेगी।  Also Read - देश में कोरोना से इतने लोगों की हुई मौत! जानें कौन-सा राज्य है खतरे में?

5/6

जीरा

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आप जीरा का सेवन करें। यह वजन को कम करने में भी प्रभावी होता है। इसके लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा डालकर इसे अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इस पानी का सेवन करें। इससे इम्यून पावर बूस्ट होगी।

6/6

दालचीनी

दालचीनी के इस्तेमाल से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। खाने के बाद नियमित रूप से दालचीनी का पानी पिएं। यह वजन को कम करने के साथ-साथ आपकी इम्यूनिटी को मजबूत कर सकता है।  Also Read - जानें कितना खतरनाक है Covid का ये न्यू वैरिएंट