मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कौन-से मसालों का सेवन करें?
एक तरफ बारिश का मौसम सुकून देता है। वहीं, दूसरी तरफ इस मौसम में वायरस, बैक्टीरिया और परजीवी भी तेजी से बढ़ते हैं। इसलिए बारिश के मौसम में कई तरह की बीमारियां लोगों को परेशान करने लगती हैं। इस मौसम में संक्रमण, वायरल बीमारियां और पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। साथ ही, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का खतरा भी ज्यादा बना रहता है। ये बीमारियां उन लोगों को ज्यादा परेशान करती हैं, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। इसलिए बीमारियों से बचने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोध क्षमता को मजबूत बनाना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप कुछ मसालों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कि मानसून के लिए कौन-से मसाले बेस्ट हैं?
