लिवर को डैमेज होते-होते बचा लेंगे ये 5 भारतीय मसाले, बस ऐसे करें डाइट में शामिल

Indian spice for healthy liver: लिवर हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है और इसे हेल्दी रखने के लिए लाइफस्टाइल के साथ डाइट का अच्छा होना भी जरूरी है, जिसे आप इन भारतीय मसालों की मदद से बना सकते हैं।

Written by Mukesh Sharma | Updated : November 4, 2024 3:46 PM IST

1/6

लिवर को हेल्दी रखने वाले भारतीय मसाले (Indian Spice That Keep Liver Healthy)

आज के समय में लिवर का स्वस्थ रहना अत्यंत महत्वपूर्ण है। बदलती जीवनशैली, असंतुलित आहार, तनाव, और पर्यावरणीय प्रदूषण जैसे कारक लिवर पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। लिवर शरीर का एक प्रमुख अंग है जो पाचन में सहायक एंजाइम का उत्पादन करने, रक्त को शुद्ध करने, और हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लिवर के स्वास्थ्य का ध्यान न रखने से फैटी लिवर, हेपेटाइटिस, लिवर सिरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ये समस्याएं न केवल लिवर को बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं। मगर स्वस्थ लिवर के लिए अपने आहार में कुछ विशेष भारतीय मसालों का उपयोग किया जा सकता है। ये मसाले लिवर की सफाई में मदद करते हैं और इसे मजबूत बनाए रखते हैं। आइए जानते हैं उन 5 मसालों के बारे में जो लिवर डैमेज का खतरा कम करने और बेहतर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।

2/6

1. हल्दी रखेगी लिवर को हेल्दी (Turmeric For Healthy Liver)

हल्दी का प्रयोग तो स्वास्थ्य क्यों ना पहचान के लिए सदियों से होता है, क्योंकि हल्दी एक प्राकृतिक आयुर्वेदिक हर्ब है। हल्दी में करक्यूमिन नामक एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो लिवर को सूजन और विषाक्त पदार्थों से बचाता है। यह लिवर की सफाई में भी सहायक है और इसे सुरक्षित रखता है। Also Read - NAFLD: शराब न पीने वालों में भी फैटी लिवर क्यों होता है? जानिए कारण और लक्षण

3/6

2. धनिया रखेगा लिवर को हेल्दी (Coriander For Healthy Liver)

हर घर में सब्जी बनाने के लिए धनिया का उपयोग जरूर किया जाता है। धनिया में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो लिवर को विषाक्त पदार्थों से मुक्त रखने में मदद करते हैं। इसे खाने से पाचन में भी सुधार होता है, जो लिवर के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इसलिए आप अपने भोजन में धनिया को जरूर शामिल करें।

4/6

3. लिवर को हेल्दी रखने के लिए अदरक (Ginger For Healthy Liver)

अदरक लिवर को विषाक्तता से बचाने के साथ-साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण प्रदान करता है। यह पाचन को सुधारता है और लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ावा देता है, क्योंकि अदरक में मौजूद जिंजरोल और शोगोल नामक यौगिक पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं, जिससे अपच और गैस की समस्या कम होती है। साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करता है।  Also Read - सिर्फ एक महीने के लिए छोड़ कर देखिए शराब, लिवर में ये बदलाव देखकर आप भी हो जाएंगे खुश

5/6

4. लिवर के लिए काली मिर्च (Black Pepper For Healthy Liver)

काली मिर्च में पाइपरीन नामक तत्व होता है जो लिवर की सफाई में मददगार होता है। यह पाइपरीन नामक यौगिक पाचन एंजाइम को सक्रिय करता है और भोजन को अच्छे से पचाने में मदद करता है। साथ ही काली मिर्च एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती है।

6/6

5. लौंग रखेगा लिवर को हेल्दी (Clove For Healthy Liver)

लौंग एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। यह लिवर में जमा होने वाले विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है और इसके स्वास्थ्य को मजबूत बनाए रखती है। लौंग पाचन एंजाइम को सक्रिय करती है, जिससे गैस, अपच, और पेट दर्द में राहत मिलती है। Also Read - रमजान में रोजा रख रहे लिवर के मरीज? छोटी-छोटी लापरवाही कर सकती हैं लिवर को खराब