सर्दियों में कौन-सा सूप पिएं?
Best Soup for Winters: सर्दियों में ज्यादातर लोगों को सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याएं हो जाती हैं। इसलिए इस मौसम में शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए ज्यादातर लोग तरह-तरह की चीजों का सेवन करते हैं। इसमें आप सूप भी शामिल कर सकते हैं। सूप पीने से भी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। अगर आप अपनी विंटर डाइट में सूप शामिल करेंगे, तो इससे कई रोगों और संक्रमणों से भी बचाव संभव है। तो आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं सर्दियों में कौन सा सूप पीना चाहिए (Sardiyo me Kon sa Soup Pina Chahiye)?