Sonam Kapoor Hair Care: सोनम कपूर अपने लम्बे-हेल्दी बालों के लिए इन आयु्र्वेदिक चीज़ों का करती हैं इस्तेमाल

सोनम कपूर ने खुद अपने सारे हेयर केयर सीक्रेट्स (Hair Care Secrets) शेयर किए और बताया कि कैसे रखती हैं वे अपने बालों को हेल्दी और चमकीले। (Sonam Kapoor Hair Care Secrets)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: June 9, 2021, 10:26 AM

Sonam Kapoor Hair Care: सोनम कपूर अपने लम्बे-हेल्दी बालों के लिए इन आयु्र्वेदिक चीज़ों का करती हैं इस्तेमाल photo icon1/6

सोनम कपूर के हेयर केयर सीक्रेट्स

Sonam Kapoor Hair Care Secrets: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की पहचान है उनकी प्यारी-सी स्माइल और उनके लम्बे-काले और लहराते बाल। सोनम की पर्सनालिटी का सबसे खूबसूरत हिस्सा हैं उनके सिल्की-स्मूद बाल (Sonam Kapoor Hair) और ऐसे खूबसूरत बालों की चाहत सभी लड़कियों को होती है। जाहिर है, आप जानना भी चाहती होंगी कि सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपने बालों में क्या लगाती हैं। तो इसका खुलासा खुद सोनम ने ही कर दिया। सोनम ने कुछ समय पहले अपने सारे हेयर केयर सीक्रेट्स शेयर किए और बताया कि कैसे रखती हैं वे अपने बालों को हेल्दी और चमकीले। (Sonam Kapoor Hair Care Secrets)

Sonam Kapoor Hair Care: सोनम कपूर अपने लम्बे-हेल्दी बालों के लिए इन आयु्र्वेदिक चीज़ों का करती हैं इस्तेमाल photo icon2/6

पोषण का रखती हैं खास ख्याल

सोनम का कहना है कि जो अंदर से खूबसूरत और हेल्दी है वही बाहर से भी हेल्दी और खूबसूरत दिखायी देगा। इसीलिए, सोनम अपने बालों को भीतर से भी हेल्दी बनाने के लिए उनके पोषण का खास ख्याल रखती हैं। (Sonam Kapoor Haircare Tips), हेल्दी डायट लेने के अलावा वह पर्याप्त मात्रा में पानी भी पीती हैं। क्योंकि कई बार पानी की कमी के चलते कई प्रकार की हेल्थ प्रॉब्लम्स होने लगती हैं। जिसका असर बालों पर भी पड़ता है। इसीलिए सोनम दिनभर में 3 लीटर के आसपास तक पानी पीती हैं। (Sonam Kapoor Diet and Lifestyle) Also Read - थायराइड की रिपोर्ट कैसे पढ़ें? जानिए T1, T2, T3 और T4 का मतलब बता रहे हैं डॉक्टर

Sonam Kapoor Hair Care: सोनम कपूर अपने लम्बे-हेल्दी बालों के लिए इन आयु्र्वेदिक चीज़ों का करती हैं इस्तेमाल photo icon3/6

आयुर्वेदिक तेलों का मिश्रण लगाती हैं

बालों को नैचुरली पोषण और नमी देने के लिए एक अच्छे हेयर ऑयल से मालिश फायदेमंद साबित होती है। सोनम कपूर अपने बालों के पोषण के लिए नारियल के तेल (Coconut Oil) बादाम के तेल (Almond Oil) और विटामिन ई ऑयल (Vitamin E Oil) का मिश्रण इस्तेमाल करती हैं। सोनम से बताया कि वे इन आयुर्वेदिक तेलों से सिर और बालों की मसाज करती हैं। सोनम ने बताया कि वे बालों को डैमेज से बचाने के लिए हीट प्रोटेक्शन सीरम का भी इस्तेमाल करती हैं। (Ways to reduce hair damage)

Sonam Kapoor Hair Care: सोनम कपूर अपने लम्बे-हेल्दी बालों के लिए इन आयु्र्वेदिक चीज़ों का करती हैं इस्तेमाल photo icon4/6

स्मेली हेयर का घरेलू उपाय

सोनम कपूर ने अपने वीडियो में एक और भी बड़े काम की टिप दी। उन्होंने बताया कि जब उनके बालों से ख़राब गंध आती है यानि जब स्मेली हेयर (Smelly Hair) की समस्या होती है तो वे क्या करती हैं। अक्सर, बरसात में चिपचिपेपन की वजह से बालों से दुर्गंध आने लगती है ऐसे में, वह लोहबान (frankincense) को सुलगाकर उसके धुएं से बालों को सेंक देती हैं। इससे बालों में एक नयी फ्रेशनेस आ जाती है। (Tips to get rid of smelly Hair)  Also Read - बच्चों को लू से बचाने के लिए क्या करें? जानिए क्यों बच्चों को ज्यादा होता है खतरा

Sonam Kapoor Hair Care: सोनम कपूर अपने लम्बे-हेल्दी बालों के लिए इन आयु्र्वेदिक चीज़ों का करती हैं इस्तेमाल photo icon5/6

सप्ताह में 2 बार करती हैं शैम्पू

वीक में कम से कम 2 बार बालों को शैम्पू करती हैं सोनम और दूसरों को भी ऐसा करने की सलाह देती हैं। क्योंकि इससे स्कैल्प (Scalp) और बालों पर जमा गंदगी साफ हो जाती है और बाल चिपचिपे नहीं दिखते। (How many time one should wash hair)

Sonam Kapoor Hair Care: सोनम कपूर अपने लम्बे-हेल्दी बालों के लिए इन आयु्र्वेदिक चीज़ों का करती हैं इस्तेमाल photo icon6/6

ब्लो ड्राई नहीं करती

सोनम के मुताबिक बालों को नैचुरली सुखाना ज़्यादा फायदेमंद है क्योंकि, इससे बालों को डैमेज से बचाया जा सकता है। इसीलिए, वे टॉवेल से बालों को पोंछकर उन्हें खुला छोड़ देती हैं ताकि वे नैचुरली सूख जाएं। इसी तरह गीले बालों में कंघी करने से भी बचती हैं सोनम।  Also Read - भारत में लगातार क्यों बढ़ रहे हैं थायराइड के मामले, रिसर्च में इन 5 कारणों को बताया गया है सबसे अहम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source