पेरेंट्स की ये 5 आदतें जो बच्चों को लगने लगी हैं शर्मनाक, ज्यादातर इंडियन पेरेंट्स करते हैं ये गलतियां

Parents bad habits: बच्चों के लिए उनके पेरेंट्स की कुछ आदतें उन्हें बेहद शर्मनाक लगने लगती हैं, जिनसे बच्चे का खुद पर से और अपने माता-पिता पर से विश्वास भी उठने लगता है। इस लेख में जानें कौन सी वे आदतें हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated: May 1, 2025, 12:39 PM

पेरेंट्स की ये 5 आदतें जो बच्चों को लगने लगी हैं शर्मनाक, ज्यादातर इंडियन पेरेंट्स करते हैं ये गलतियां photo icon1/6

पेरेंट्स की बुरी आदतें (Bad Habits Of Parents)

भारत में पारिवारिक संस्कारों और मूल्यों की गहरी जड़ें हैं, लेकिन बदलते समय के साथ पेरेंट्स की कुछ आदतें बच्चों को शर्मिंदगी का कारण भी बनने लगी हैं। बच्चों का दिल बेहद नाजुक होता है। छोटी-छोटी बातें उन्हें गहरा प्रभावित कर सकती हैं। उन्हें डांटना, तिरस्कार करना या अनदेखा करना उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा सकता है। यह स्थिति तब पैदा होती है जब माता-पिता बिना सोच-समझ के पुराने तरीकों को आज के जमाने पर थोपते हैं। इसलिए यहां हम ऐसी 5 आम आदतों के बारे में बात कर रहे हैं, जिन्हें ज्यादातर इंडियन पेरेंट्स अनजाने में अपनाते हैं और जो बच्चों को असहज या शर्मनाक लगती हैं।

पेरेंट्स की ये 5 आदतें जो बच्चों को लगने लगी हैं शर्मनाक, ज्यादातर इंडियन पेरेंट्स करते हैं ये गलतियां photo icon2/6

सबके सामने डांटना

बच्चे गलतियां करते हैं, लेकिन कई पेरेंट्स बच्चों को दूसरों के सामने डांटते हैं या उनकी गलतियों को सार्वजनिक रूप से उजागर करते हैं। स्कूल के बाहर, रिश्तेदारों या दोस्तों के सामने डांटना बच्चों के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाता है और उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती है। इससे उनमें आत्मविश्वास की कमी आ सकती है। Also Read - नौतपा में क्यों नहीं खाने चाहिए बैंगन? किडनी स्टोन से जुड़ी है वजह

पेरेंट्स की ये 5 आदतें जो बच्चों को लगने लगी हैं शर्मनाक, ज्यादातर इंडियन पेरेंट्स करते हैं ये गलतियां photo icon3/6

पुरानी सोच रखना

आज की पीढ़ी खुली सोच और स्वतंत्रता को महत्व देती है। जब पेरेंट्स "हमारे जमाने में ऐसा नहीं होता था" जैसी बातें बार-बार दोहराते हैं और बच्चों की राय को दबा देते हैं, तो उन्हें लगता है कि उन्हें समझा नहीं जा रहा। यह पीढ़ियों के बीच दूरी बढ़ा सकता है।

पेरेंट्स की ये 5 आदतें जो बच्चों को लगने लगी हैं शर्मनाक, ज्यादातर इंडियन पेरेंट्स करते हैं ये गलतियां photo icon4/6

बच्चों की तुलना करना

परवरिश के दौरान पेरेंट्स सबसे बड़ी गलती करते हैं बच्चों के बीच तुलना करके। बच्चों की तुलना कजिन, पड़ोसियों या दोस्तों से करना बहुत आम है, जैसे "देखो शर्मा जी का बेटा कितना अच्छा है।" ये बातें बच्चों को नीचा दिखाने का एहसास देती हैं और वे खुद को कमतर समझने लगते हैं। Also Read - महंगी दवाओं से मिलेगी राहत! डायबिटीज, BP और हार्ट की बीमारियों समेत 30 दवाओं की कीमतें NPPA ने तय की

पेरेंट्स की ये 5 आदतें जो बच्चों को लगने लगी हैं शर्मनाक, ज्यादातर इंडियन पेरेंट्स करते हैं ये गलतियां photo icon5/6

सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें शेयर करना

आजकल पेरेंट्स बिना बच्चों की अनुमति के उनकी तस्वीरें, निजी बातें या रिजल्ट्स सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। बच्चों को यह सार्वजनिक प्रदर्शन शर्मनाक लगता है, खासकर किशोरावस्था में जब वे अपनी निजता को लेकर संवेदनशील होते हैं।

पेरेंट्स की ये 5 आदतें जो बच्चों को लगने लगी हैं शर्मनाक, ज्यादातर इंडियन पेरेंट्स करते हैं ये गलतियां photo icon6/6

पसंद को नजरअंदाज करना

कई बार पेरेंट्स यह तय कर देते हैं कि बच्चे को कौन सा करियर चुनना चाहिए, क्या पहनना है, किससे दोस्ती करनी है आदि। यह हस्तक्षेप उन्हें अपनी पहचान और पसंद से दूर करता है और वे पेरेंट्स से दूरी बनाने लगते हैं। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - क्या गर्मी से दिमाग फूल सकता है? जानें क्या हैं इसके लक्षण और कारण

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source