गर्मी में चेहरे पर छोटे दाने क्यों निकलते हैं?
Causes of Small Pimples in Summer: तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। धूप में रहने से सेहत ही नहीं, त्वचा भी बुरी तरह से प्रभावित होती है। गर्मी, धूप और सूरज की किरणों के संपर्क में आने से कई त्वचा संबंधी रोग होने लगते हैं। इसमें सबसे आम है- चेहरे पर छोटे-छोटे दाने निकलना। गर्मियों में कई लोगों को चेहरे पर छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं। ये दाने चेहरे की खूबसूरती को तो कम करते ही हैं। साथ ही, त्वचा पर खुजली, जलन और इरिटेशन भी पैदा करते हैं। हालांकि, गर्मी कम होने पर ये दाने खुद-ब-खुद मिटने भी लगते हैं। लेकिन, गर्मी में चेहरे पर छोटे-छोटे दाने क्यों निकलते हैं (Garmi me Chehre Par Dane Kyu Ho Jate Hai)? आइए, जानते हैं प्रकाश हॉस्पिटल की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहना चौहान से-
