सर्दियों में काली पड़ गई है स्किन तो लगाएं ये 5 चीजें, खिल जाएगी त्वचा

सर्दियों में स्किन काली पड़ जाती है, ऐसे में आप नेचुरल चीजों का यूज कर सकते हैं। इनसे त्वचा का निखार कई गुना बढ़ जाता है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : November 3, 2025, 7:50 AM

सर्दियों में काली पड़ गई है स्किन तो लगाएं ये 5 चीजें, खिल जाएगी त्वचा photo icon1/6

सर्दियों में स्किन को कैसे साफ रखें?

Dark Skin in Winters: सर्दियों में स्किन डल और बेजान होने के साथ ही, काली भी पड़ जाती है। दरअसल, सर्दियों में लोग धूप में रहना पसंद करते हैं। इसकी वजह से स्किन टैन और काली हो जाती है। सर्दियों में स्किन डैमेज भी हो जाती है। ऐसे में लोग डार्कनेस या टैनिंग हटाने के लिए डी-टैन करवाते हैं। लेकिन, आपको बता दें कि घर पर मौजूद चीजों की मदद से भी टैनिंग और कालेपन को हटाया जा सकता है। आप इन चीजों को चेहरे पर लगाकर चेहरे के कालेपन को हटा सकते हैं। इससे त्वचा का रंग निखरेगा और स्किन साफ नजर आएगी। आइए जानते हैं कि सर्दियों में काली पड़ी स्किन को कैसे साफ करना चाहिए?

सर्दियों में काली पड़ गई है स्किन तो लगाएं ये 5 चीजें, खिल जाएगी त्वचा photo icon2/6

नींबू का रस

अगर सर्दियों में धूप में रहने की वजह से आपकी स्किन भी काली पड़ गई है तो आप नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 3-4 बूंद नींबू का रस लें और इसमें थोड़ा-सा पानी मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। नींबू का रस डार्क स्पॉट्स को कम करता है। यह कालेपन को हटाता है और स्किन का निखार बढ़ाता है। Also Read - चेहरे पर एलोवेरा लगाने का सही समय और तरीका क्या है? स्किन टाइप के अनुसार ऐसे करें इस्तेमाल

सर्दियों में काली पड़ गई है स्किन तो लगाएं ये 5 चीजें, खिल जाएगी त्वचा photo icon3/6

एलोवेरा जेल

अगर आपकी स्किन काली पड़ गई है तो एलोवेरा जेल लगाना भी लाभकारी होता है। एलोवेरा जेल त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और नमी प्रदान करता है। एलोवेरा जेल त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाता है और रंगत का साफ करने में मदद करता है। आप एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को धो लें और फिर कोई क्रीम अप्लाई करें।

सर्दियों में काली पड़ गई है स्किन तो लगाएं ये 5 चीजें, खिल जाएगी त्वचा photo icon4/6

आलू का रस

सर्दियों में स्किन काली पड़ गई है तो आप आलू के रस का यूज भी कर सकते हैं। आप आलू को कद्दूकस करें और इसके रस को चेहरे पर लगाएं। 30-40 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। इससे त्वचा की रंगत साफ होगी और कालापन भी कम हो जाता है। आलू का रस पिग्मेंटेशन को भी कम करता है। आलू के रस के बाद चेहरे को मॉइश्चराइज अच्छी तरह से करें। Also Read - इस वाले विटामिन की कमी होते ही चेहरे की स्किन हो जाती है डार्क, उड़ जाता है सारा ग्लो

सर्दियों में काली पड़ गई है स्किन तो लगाएं ये 5 चीजें, खिल जाएगी त्वचा photo icon5/6

नारियल का तेल

सर्दियों में स्किन काली हो गई है तो आप नारियल तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। नारियल का तेल स्किन को नमी प्रदान करता है। अगर आप रोज रात को सोते समय चेहरे पर नारियल का तेल लगाएंगे तो इससे त्वचा का निखार कई गुना बढ़ जाएगा। नारियल का तेल चेहरे की डार्कनेस को कम करता है। यह रंगत को भी साफ करने में मदद करता है।

सर्दियों में काली पड़ गई है स्किन तो लगाएं ये 5 चीजें, खिल जाएगी त्वचा photo icon6/6

फिटकरी पाउडर

अगर आपकी स्किन भी काली पड़ गई है तो आप फिटकरी पाउडर का यूज कर सकते हैं। आप 2 चम्मच फिटकरी पाउडर लें और इसमें गुलाब जल मिलाएं। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिटकरी पाउडर त्वचा की रंगत को क्लीन करता है और निखार बढ़ाता है। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इस पेस्ट को सप्ताह में 2-3 बार लगा सकते हैं।  Also Read - काली गर्दन को साफ करने के 8 घरेलू नुस्खे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source