स्ट्रेस से हो सकती हैं ये 6 स्किन प्रॉब्लम्स

तनाव की वजह से हो सकता है पिम्पल।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated: May 8, 2018, 2:46 PM

स्ट्रेस से हो सकती हैं ये 6 स्किन प्रॉब्लम्स photo icon1/7

Stress Skin Problem Hindi

तनाव सेहत के लिए बहुत बुरा होता है। यह त्वचा पर रैशेज और फोड़े-फुन्सियों के रूप में दिखाई पड़ सकता है। डर्मटालजिस्ट डॉ. शेफाली त्रासी नेरूरकर बता रही हैं कि तनाव के कारण त्वचा पर दिखाई देनेवाले दुष्परिणामों के बारे में।

स्ट्रेस से हो सकती हैं ये 6 स्किन प्रॉब्लम्स photo icon2/7

Dry-skin1 Hindi

रूखी त्वचा- तनाव के चलते सक्रिय होनेवाले हार्मोन्स नसों को संकुचित कर देते हैं, जिसकी वजह से ब्लड सर्कुलेशन( रक्त संचालन) बिगड़ जाता है। त्वचा तक खून का प्रवाह कम होने से त्वचा रूखी-सुखी, पपड़ीदार बन जाती है और जलन या खुजली की समस्याएं भी होने लगती हैं।  Also Read - रात- रात भर जागना हो ओवरथिंकिंग की निशानी, दिमाग को शांत रखने के लिए करें ये 5 काम

स्ट्रेस से हो सकती हैं ये 6 स्किन प्रॉब्लम्स photo icon3/7

Lichen-simplex-chronicus Hindi

लाइकन सिम्प्लेक्स क्रॉनिकस (Lichen simplex chronicus)- यह दाद का एक प्रकार है। यह त्वचा रोग खुजली और नोंचने-खरोचने से होती है। यह एक क्रोनिक समस्या है जो तनाव के साथ और बढ़ती है। लेकिन तनाव पर काबू पाकर आप इस समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं।

स्ट्रेस से हो सकती हैं ये 6 स्किन प्रॉब्लम्स photo icon5/7

Eczema-and-psoriasis Hindi

एक्जिमा और सोरायसिस- हालांकि एक्जिमा और सराइअसिस जैसे कई त्वचा तनाव की वजह से नहीं होते लेकिन तनावपूर्ण जीवन जीने से ये त्वचा रोग गंभीर ज़रूर हो सकते हैं। तनाव की वजह से आपकी रोगप्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है जो इन समस्याओं को और गंभीर बना देती है।

स्ट्रेस से हो सकती हैं ये 6 स्किन प्रॉब्लम्स photo icon6/7

Dark-circles Hindi

डार्क सर्कल- नींद की कमी के कारण आपकी आंखो के नीचे काले घेरे हो जाते हैं जिन्हें डार्क सर्कल भी कहा जाता है। यही नहीं, जब आप तनाव में रहते हैं तो चेहरे की नसों में खून का दौरा कम होता है जिसकी वजह से आपका चेहरा सूखा और निस्तेज दिखता है और डार्क सर्कल और उभर आते हैं।  Also Read - कैसे पीठ का मामूली दर्द भी रीढ़ की हड्डी में ट्यूमर का संकेत हो सकता है? स्पाइन सर्जन से जानें

स्ट्रेस से हो सकती हैं ये 6 स्किन प्रॉब्लम्स photo icon7/7

Acne Hindi

ऐक्ने– अगर आपको चेहरे पर दाने दिखते हैं तो आप प्रदूषण को इसकी वजह मानते हैं। लेकिन जब आप तनाव महसूस करते हैं तो आपके शरीर में कॉर्टिसल नामके हार्मोन्स उत्पन्न होते हैं जो सीबम( एक तैलीय पदार्थ) उत्पन्न करते हैं जो एक्ने का मुख्य कारण हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source