त्वचा पर दिखने वाले विटामिन की कमी के लक्षण
फटे होंठ, फटी एड़ियां और ऐसे ही कई अन्य संकेत होतें हैं जो ये बताते हैं कि हमारे शरीर में विटामिन की कमी के संकेत हैं। जहां कमजोर दांत और हड्डियां विटामिन डी की कमी का संकेत देते हैं, वहीं फटे होंठ और मसूड़ों से खून आना विटामिन बी और विटामिन सी की कमी होना दर्शाता है। जबकि एक असामान्य लेकिन महत्वपूर्ण लक्षण है फटी एड़ियां। जो काफी दर्दनाक और मुश्किलों से भरा होता है, फटी एड़ी सर्दियों में बहुत ही सामान्य हैं जो हवा और शरीर में नमी की कमी के कारण होते हैं। भले ही एड़ी के फटने के कई कारण हों, लेकिन वे विटामिन की कमी का भी संकेत हो सकते हैं।