चेहरे की देखभाल कैसे करें? जानें 5 स्टेप के साथ

Skin Care Routine: चेहरे की खूबसूरती बनाए रखने के लिए आपको पर्याप्त देखभाल की जरूरत होती है। जानें, स्किनकेयर के स्टेप्स-

Written by Anju Rawat | Published : September 30, 2025 10:09 AM IST

1/6

चेहरे की देखभाल कैसे करें?

Skin Care Routine Steps: जिस तरह हम अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखते हैं। उसी तरह, त्वचा की देखभाल भी बेहद जरूरी है। त्वचा की देखभाल के लिए सिर्फ चेहरे पर कोई क्रीम लगा देना ही काफी नहीं होता है। सबसे पहले आपको अपनी स्किनटाइप का पता लगाना चाहिए। इसके बाद ही चेहरे पर प्रोडक्ट्स का यूज करना चाहिए। अगर आपको अपनी स्किनटाइप पता है, तो आप चेहरे की देखभाल के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। इन स्टेप्स को फॉलो करके, आपकी त्वचा का निखार कई गुना बढ़ जाएगा। स्किन ग्लो करेगी और त्वचा के दाग-धब्बे भी रिमूव होंगे। आइए, जानते हैं चेहरे की देखभाल कैसे करें (Chehre ki Care Kaise Kare)?

2/6

चेहरे की क्लींजिंग करें

स्किनकेयर का पहला स्टेप क्लींजिंग का होता है। क्लींजिंग यानी चेहरे को अच्छी तरह से साफ करना। क्लींजिंग के लिए आप गुलाब जल, कच्चा दूध, दही या एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चेहरे पर इनमें से कोई भी एक चीज अप्लाई करें। त्वचा को 1-2 मिनट तक धीरे-धीरे रगड़ें। इसके बाद त्वचा को सादे पानी से साफ करें। इससे त्वचा पर जमी सारी गंदगी आसानी से निकल जाएगी। त्वचा की गहराई से सफाई होगी और स्किन ग्लो भी करेगी। Also Read - स्किन पिगमेंटेशन क्यों होती है? जानें क्या है इलाज और बचाव का तरीका

3/6

चेहरे पर टोनर लगाएं

क्लींजिंग के बाद चेहरे पर टोनर लगाना जरूरी होता है। आप मार्केट से अपनी स्किन टाइप के अनुसार टोनर ला सकते हैं। गुलाब जल और राइस वॉटर टोनर, सभी स्किन टाइप के लिए अच्छा होता है। टोनर त्वचा को मॉइश्चराइज और हाइड्रेट करता है। टोनर लगाने से त्वचा का पीएच लेवल भी बैलेंस में रहता है। टोनर लगाने के बाद त्वचा मेकअप के लिए भी रेडी हो जाती है।

4/6

चेहरे पर सीरम लगाएं

चेहरे पर टोनर लगाने के बाद सीरम अप्लाई करें। अपनी स्किन टाइप के अनुसार सीरम का चुनाव करें। आप एक्सपर्ट की सलाह पर भी सीरम यूज कर सकते हैं। आप विटामिन-सी या एंटी-एजिंग सीरम का यूज कर सकते हैं। सीरम लगाने से स्किन सॉफ्ट और शाइनी बनती है। इससे स्किन रिपेयर होती है और यंग नजर आती है। Also Read - दिवाली के बाद स्किन का ग्लो कैसे वापस लाएं? देखें ये वीडियो

5/6

चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं

चेहरे पर सीरम लगाने के बाद मॉइश्चराइजर लगाया जाता है। आपको हमेशा अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही मॉइश्चराइजर का चुनाव करना चाहिए। अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो आप क्रीम बेस्ड मॉइश्चराइजर का चुनाव करें। वहीं, ऑयली स्किन वाले लोगों को जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए। सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को फ्रेग्नेंसी और पैराबेन फ्री मॉइश्चराइजर ही अपने चेहरे पर अप्लाई करना चाहिए।

6/6

चेहरे पर सनस्क्रीन लगाएं

मॉइश्चराइजर के बाद चेहरे पर सनस्क्रीन लगाना जरूरी होता है। कई लोग सिर्फ गर्मियों के मौसम में सनस्क्रीन का यूज करते हैं। लेकिन, आपको हर मौसम में सनस्क्रीन जरूर अप्लाई करना चाहिए। सनस्क्रीन लगाने से त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षित रखा जाता है। सनस्क्रीन लगाने से टैनिंग और पिग्मेंटेशन से बचाव होता है। आपको घर से बाहर निकलने से 10 मिनट पहले सनस्क्रीन जरूर अप्लाई करना चाहिए। Also Read - बरसात के मौसम में ऐसी हो स्किन रुटिन, फेस में दिखेगी चमक