बढ़ती उम्र (एजिंग) को रोकने के लिए क्या खाएं - Which Foods To Prevent Aging In Hindi
हम क्या खाते हैं और कैसा खाते हैं, इसका असर हमारी स्किन पर नजर आता है। अगर हमारी डाइट एंटी-ऑक्सीडेंट, हेल्दी फैट, पानी और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होगी, तो हमारी स्किन भी खुलकर सांस ले पाएगी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शरीर के अंदर किसी भी तरह की परेशानी होती है, तो उसका असर स्किन पर एजिंग के तौर पर नजर आने लगता है। लोशन, क्रीम, मास्क और सीरम जैसे महंगे प्रोडक्ट्स सिर्फ ऊपरी तौर पर काम करते हैं जबकि हमें स्किन को अंदर से हेल्दी रखने की जरूरत होती है। विशेषज्ञों की मानें तो स्किन से डलनेस और एजिंग या बढ़ती उम्र के लक्षण (Symptoms Of Aging) से निपटने के लिए फल और सब्जियों को डाइट में शामिल करना चाहिए। ये फल और सब्जियां एंटी एजिंग (Best Anti Aging Fruits And Vegetables) हैं, इनके बारे में आपको भी जानना चाहिए।