साधारण से ये 5 लक्षण बताते हैं किसी भी समय डैमेज हो सकता है आपका लिवर, ज्यादातर लोग कर देते हैं इग्नोर

Liver damage signs: शरीर में कुछ लक्षण ऐसे भी हो सकते हैं, जो बताते हैं कि आपका लिवर नाजुक स्थिति में है और किसी भी समय डैमेज हो सकता है। ऐसे लक्षणों के बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।

Written by Mukesh Sharma | Updated : January 14, 2025 7:31 PM IST

1/6

लिवर डैमेज के संकेत (Signs Of Liver Damage)

लिवर भी किडनी और हार्ट की तरह हमारे शरीर का एक जरूरी अंग है, लेकिन हम अक्सर इसे इतना गंभीरता से नहीं ले पाते हैं। यही कारण है कि ज्यादातर लोगों का लिवर उम्र से पहले ही ठीक से काम करना बंद कर देता है। इसी के कारण आजकल डॉक्टर किसी बीमारी का ट्रीटमेंट शुरू करने से पहले अक्सर लिवर फंक्शन टेस्ट कराते हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आपका लिवर इन दवाओं को झेल पाएगा कि नहीं। हालांकि, जब लिवर के काम करने की क्षमता कम होने लगती है या फिर उसमें धीरे-धीरे डैमेज होना शुरू हो जाता है, तो शरीर में कुछ लक्षण देखने को मिलने लगते हैं जिन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए। इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं जो अक्सर संकेत देते हैं कि आपका लिवर नाजुक स्थिति में है और किसी भी समय पर डैमेज हो सकता है।

2/6

1. मुंह से बदबू आने लगना (Bad Breath)

ऐसा तब होता है, जब लिवर किसी कारण से ठीक से काम करने की क्षमता प्रभावित हो जाती है और वह विषाक्त पदार्थों को फिल्टर नहीं कर पाता है। ऐसे में रक्त में कई तरह के पदार्थ जमा होने लगती हैं और इसी कारण से ही मुंह व पसीने से बदबू आने लगती है। Also Read - 40 के बाद जरूरी है ब्रेस्ट कैंसर जांच, जानिए मैमोग्राफी टेस्ट कैसे होता है और कितना खर्च आता है

3/6

2. त्वचा का पीला पड़ जाना (Pale Skin)

जब किसी कारण से लिवर ठीक से काम करना बंद कर देता है, तो वह ठीक से बिलीरुबिन को खत्म नहीं कर पाता है और इसी कारण त्वचा व आंखों में पीलापन आने लगता है। इस स्थिति को पीलिया भी कहा जाता है, जो आमतौर पर तभी होता है जब लिवर डैमेज हो जाता है। अगर आपकी त्वचा में पीलापन आ रहा है, तो इग्नोर न करें।

4/6

3. मल का असामान्य रंग होना (Change In The Stool Color)

मल के रंग में किसी भी तरह का बदलाव होना भी कई बार लिवर में खराबी का संकेत हो सकता है, जिसे गलती से भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। खासतौर पर मल का रंग गहरा होना या फिर ज्यादा पीला होना लिवर डैमेज होने का संकेत हो सकता है, जिसे इग्नोर नहीं करना चाहिए। Also Read - छाती में गैस चढ़ने पर क्या करें? जाने 5 उपाय, जिनसे तुरंत मिलेगा आराम

5/6

4. पेशाब के रंग में बदलाव (Change In The Urine Color)

ठीक मल की ही तरह अगर आपके पेशाब के रंग में किसी तरह का बदलाव हो रहा है, तो यह भी खराब लिवर का ही संकेत है। खासतौर पर पेशाब का रंग बहुत गहरा होना या फिर बहुत ज्यादा पीलापन होना लिवर से जुड़ी बीमारियों का संकेत है। इसके अलावा पेशाब में यूरिन इन्फेक्शन से जुड़े लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं।

6/6

5. वसा को पचा न पाना (Digestion Problems Of Fat)

हमारे शरीर में वसा यानी फैट को पचाने के लिए लिवर एक एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जब किसी कारण से लिवर खराब हो जाता है या फिर ठीक के से काम नहीं कर पाता है, तो इसकी वसा को पचाने में मदद करने की क्षमता भी प्रभावित हो जाती है। ऐसे में मल में चिपचिपापन जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। Also Read - 30 की उम्र में ही घुटनों का दर्द? हड्डियों की कमजोरी नहीं है, ये 5 वजह जानकर चौंक जाएंगे आप