हृदयाघात के शुरुआती लक्षण (Early Signs Of Heart Attack)
Early signs of heart attack: हार्ट हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से इसलिए माना जाता है, क्योंकि यह उन जरूरी अंगों में से एक है जिसे लगातार काम करना पड़ता है। जब किसी भी समस्या के कारण हृदय ठीक से काम नहीं कर पाता है, तो धीरे-धीरे उसपर प्रेशर बढ़ने लगता है और स्वास्थ्य भी खराब होता रहता है। धीरे-धीरे स्थिति गंभीर होने लगती है और इस कारण से हृदयाघात यानी हार्ट अटैक होने का खतरा बढ़ जाता है। हार्ट अटैक यानी दिल का दौरान एक जानलेवा स्थिति बन सकती है, जिसे इग्नोर करना काफी दिक्कत पैदा कर सकता है। लेकिन इसके कुछ शुरुआती लक्षण हैं, जिन्हें अगर इग्नोर न किया जाए तो स्थिति को काफी हद कंट्रोल किया जा सकता है और हार्ट अटैक आने के खतरे को कम किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको पसीना आने जैसे कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है।