• हिंदी

स्किन पर बना तिल कहीं Skin cancer तो नहीं? आज ही करें इन 5 संकेतों की पहचान

Cancerous mole: आपकी त्वचा पर बना तिल कई बार स्किन कैंसर का संकेत भी हो सकता है, जिसकी पहचान करना बहुत जरूरी है। इस लेख में जानें तिल के वे 5 लक्षण जो स्किन कैंसर का संकेत देते हैं।

Written by Mukesh Sharma | Published : December 5, 2022 11:31 AM IST

1/6

स्किन कैंसर हो सकता है तिल (mole Skin Cancer)

Cancerous mole symptoms: त्वचा पर तिल होने से हम कई मतलब समझ लेते हैं। अक्सर लोग शरीर पर होने वाले तिल व मस्सों के अलग-अलग मतलब निकालते हैं। त्वचा के कुछ हिस्सों में होने वाले तिलों को शुभ तथा कुछ हिस्सों के तिलों को अशुभ माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है स्किन पर दिखने वाले कुछ तिलों को सांइस भी अशुभ मानती है। दरअसल, त्वचा पर विकसित हुए कुछ तिल, महज एक तिल ही नहीं बल्कि स्किन कैंसर का लक्षण होते हैं। सरल भाषा में कहें तो त्वचा पर तिल होना स्किन कैंसर का लक्षण हो सकता है। हालांकि, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि त्वचा का हर एक तिल स्किन कैंसर का संकेत नहीं होता है। अगर आपकी त्वचा पर भी तिल बना हुआ है, तो आपको सबसे पहले उसकी अच्छे से जांच करनी है। अगर तिल के साथ निम्न लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो आपको किसी डर्मेटोलॉजिस्ट से बात करनी चाहिए -

2/6

1. आकार बढ़ना (mole Size Increasing)

तिल हमारी त्वचा पर जन्म से ही होते हैं। कुछ तिल बाद में दिखने लगते हैं, क्योंकि पहले उनका आकार छोटा होता है और बाद में अपना सामान्य रूप धारण कर लेते हैं। हालांकि वे एक बार बढ़ कर फिर जीवन भर नहीं बढ़ते हैं। लेकिन अगर आपकी स्किन पर बना तिल धीरे-धीरे बढ़ रहा है और छह महीने या साल के भीतर आपको उसके आकार में काफी बदलाव महसूस हुआ है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें। Also Read - Roasted Potato Benefits: भूना हुआ आलू खाने के फायदे

3/6

2. आकृति में बदलाव (mole Shape Change)

तिल की आकृति में किसी प्रकार की बदलाव भी यह संकेत देता है कि यह तिल स्किन कैंसर हो सकता है। उदाहरण के लिए में अगर तिल पहले गोल था और अब इसके किनारे बढ़ने लगे हैं या फिर अब यह धीरे-धीरे ऊपर उठने लगा है, तो यह खतरनाक स्किन कैंसर का संकेत हो सकता है।

4/6

3. रंग में बदलाव (mole Colour Change)

तिल का रंग आमतौर पर काला या ब्राउन होता है। लेकिन अगर इसके रंग में बार-बार बदलाव हो रहे हैं, तो यह स्किन का कैंसर का एक संकेत हो सकता है। उदाहरण के लिए ब्लैक या ब्राउन से इसका रंग लाल हो जाना या फिर एक साथ कई रंग दिखना आदि। Also Read - सर्दी में रोज पिएं संतरे का जूस ये 5 बीमारियां रहेंगी दूर

5/6

4. पपड़ी बनना (mole Crusty Layer)

तिल के ऊपर पपड़ी बनना पूरी तरह से असामान्य है। लेकिन अगर आपको लग रहा है कि आपके तिल पर पपड़ी बन रही है, तो आपको इस बारे में स्किन एक्सपर्ट्स से दिखाना चाहिए। हालांकि, कई बार तिल पर चोट लगना, मच्छर काटना या कोई केमिकल संपर्क के कारण भी तिल पर पपड़ी बन सकती है।

6/6

5. अन्य लक्षण (mole Cancer Symptoms)

अगर तिल की जगह स्किन कैंसर है तो कुछ अन्य लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं, जिनमें प्रमुख रूप से तिल वाली जगह पर खुजली, जलन या दर्द महसूस होना आदि भी शामिल है। इसके अलावा कुछ लोगों को तिल के नीचे त्वचा में गांठ आदि भी महसूस हो सकता है। Also Read - सर्दियों में कब्ज का कारण बन जाती है आपकी ये 5 गलत आदतें, इन्हें सुधारना है जरूरी