hamburger icon
A
Read in English

ज्यादा फोन देखने से बच्चे के बिहेवियर में आ जाते हैं ये 5 बदलाव, कहीं आपका बच्चा तो नहीं करता ऐसी हरकतें?

Children behaviour: बच्चों को ज्यादा फोन की आदत लगने के कारण उनके व्यवहार में लगातार बदलाव आ रहा है, इस लेख में बच्चे के व्यवहार के कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में हम बताएंगे, जो बच्चे के ज्यादा फोन चलाने का संकेत हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : April 28, 2025, 1:34 PM

ज्यादा फोन देखने से बच्चे के बिहेवियर में आ जाते हैं ये 5 बदलाव, कहीं आपका बच्चा तो नहीं करता ऐसी हरकतें? photo icon1/6

बच्चे के ज्यादा फोन चलाने के संकेत

आज के समय में स्मार्टफोन बच्चों की जरूरत बनता जा रहा है। पहले जहां मोबाइल केवल बड़े इस्तेमाल करते थे, अब छोटे बच्चे भी इसके आदी हो गए हैं। पढ़ाई से लेकर मनोरंजन तक, हर चीज में स्मार्टफोन उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। माता-पिता भी व्यस्तता के कारण बच्चों को शांत रखने के लिए उन्हें मोबाइल थमा देते हैं। धीरे-धीरे यह आदत जरूरत बन जाती है और बच्चे हर काम में मोबाइल पर निर्भर होने लगते हैं। यह स्थिति उनके मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास के लिए हानिकारक साबित हो रही है। भले ही तकनीक ने जीवन को आसान बना दिया हो, लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल बच्चों के मानसिक और सामाजिक विकास पर नकारात्मक असर डाल सकता है। अगर आपका बच्चा भी घंटों मोबाइल में व्यस्त रहता है, तो सतर्क हो जाइए। ज्यादा फोन देखने से बच्चों के व्यवहार में ये 5 अहम बदलाव आ सकते हैं, जो आपको साफ दिखाई देते हैं।

ज्यादा फोन देखने से बच्चे के बिहेवियर में आ जाते हैं ये 5 बदलाव, कहीं आपका बच्चा तो नहीं करता ऐसी हरकतें? photo icon2/6

1. चिड़चिड़ापन और गुस्सा

देर तक मोबाइल देखते रहने से उसका स्वभाव चिड़चिड़ापन और गुस्से वाला हो जाता है। वहीं अगर मोबाइल से दूर करने पर बच्चा गुस्से में आ जाता है या रोने लगता है तो ये संकेत है कि वह डिवाइस का आदी हो चुका है। असल में स्क्रीन टाइम ज्यादा होने से उनके दिमाग में उत्तेजना बढ़ जाती है, जिससे उसे मूड स्विंग्स ज्यादा होता है। Also Read - आंखों या उसके आसपास दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें

ज्यादा फोन देखने से बच्चे के बिहेवियर में आ जाते हैं ये 5 बदलाव, कहीं आपका बच्चा तो नहीं करता ऐसी हरकतें? photo icon3/6

2. ध्यान की कमी

घंटों फोन चलाने से बच्चा मनोरंजन का आदी हो जाता है, जिससे उसका ध्यान पढ़ाई, खेल-कूद या रचनात्मक गतिविधियों से हट जाता है। लगातार स्क्रीन पर लगे रहने से उसकी एकाग्रता कम होती है और वह केवल त्वरित मनोरंजन की ओर आकर्षित होने लगता है, जो उसके विकास में बाधा डालता है।

ज्यादा फोन देखने से बच्चे के बिहेवियर में आ जाते हैं ये 5 बदलाव, कहीं आपका बच्चा तो नहीं करता ऐसी हरकतें? photo icon4/6

3. सोशल स्किल्स में कमी

जब बच्चे मोबाइल पर अधिक समय बिताते हैं, तो वे परिवार और दोस्तों से दूरी बना लेते हैं। इस वजह से उनकी सामाजिक बातचीत की क्षमता घटती है और वे भावनात्मक रूप से भी कमजोर होने लगते हैं। ऐसे बच्चे अकेलापन महसूस करने लगते हैं और आत्मविश्वास की कमी झेलते हैं। Also Read - एक स्वस्थ गर्भधारण के लिए मानसिक शांति भी जरूरी है, आयुर्वेद की मदद से कैसे खुद को करें रिलैक्स

ज्यादा फोन देखने से बच्चे के बिहेवियर में आ जाते हैं ये 5 बदलाव, कहीं आपका बच्चा तो नहीं करता ऐसी हरकतें? photo icon5/6

4. नींद की समस्या

स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट बच्चों के नींद के प्राकृतिक चक्र को बाधित करती है। देर रात तक मोबाइल पर वीडियो या गेम्स देखने से उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती, जिससे वे दिनभर थके-थके रहते हैं और चिड़चिड़ापन, एकाग्रता की कमी जैसी समस्याएं उभरने लगती हैं।

ज्यादा फोन देखने से बच्चे के बिहेवियर में आ जाते हैं ये 5 बदलाव, कहीं आपका बच्चा तो नहीं करता ऐसी हरकतें? photo icon6/6

5. हिंसात्मक या असामान्य व्यवहार

जब बच्चे मोबाइल पर हिंसक या अनुचित कंटेंट देखते हैं, तो वे उसे वास्तविक जीवन में दोहराने की कोशिश करने लगते हैं। इससे उनके व्यवहार में आक्रामकता, विद्रोह और गलत आदतें पनपने लगती हैं। धीरे-धीरे उनका नैतिक विकास प्रभावित होता है और वे अनुशासनहीन बन सकते हैं। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - शरीर में रोज दिखते हैं ये 5 लक्षण, तो बिना देरी किए चेकअप करवा लें