सिगरेट का जीवन पर असर
Kya Smoking Karne se Life Kam Hoti Hai: स्मोकिंग करना आज की युवा जनरेशन के लिए एक ट्रेंड बन गया है, सिगरेट पीकर खुद को कूल समझते हैं। सिर्फ सिगरेट ही नहीं हुक्का, बीड़ी और वेप का भी उतना ही इस्तेमाल है। आज के समय में ऐसा कोई नहीं होगा जिसे स्मोकिंग के नुकसान के बारे में जानकारी नहीं होगी और अब तो इंटरनेट के जमाने में हर किसी को यह पता लग गया है कि स्मोकिंग करना किसी एक या दो बीमारियों को नहीं बल्कि कई जानलेवा बीमारियों का कारण बन जाता है। सैंकड़ों रिसर्चों में साबित हो चुका है कि हर सिगरेट आपकी जिंदगी के कुछ मिनट को कम कर देता है, लेकिन लोगों ने अभी तक इसे गंभीर लेना शुरू ही नहीं किया है। लेकिन आज इस लेख में हम आपको कुछ शरीर के कुछ संकेत बताने वाले हैं, जिनका मतलब है कि सिगरेट आपकी उम्र को कम कर रही है।