लिवर कमजोरी के लक्षण (Symptoms Of Weak Liver)
Symptoms of Weak Liver: शराब पीने से लिवर खराब होता है, इसमें कोई शक नहीं है और बच्चा-बच्चा इस फैक्ट के बारे में जानता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि जो लोग शराब नहीं पीते हैं, उनका लिवर कभी खराब ही नहीं होगा। जिस प्रकार शराब में मौजूद अल्कोहल लिवर को अंदर ही अंदर डैमेज करता है, उसी प्रकार हमारे द्वारा खाई जाने वाली कई चीजें ऐसी हो सकती हैं जिनका ज्यादा मात्रा में सेवन या लंबे समय से सेवन सीधे लिवर को नुकसान पहुंचाता है। खानपान तो छोड़िए बहुत सी ऐसी बातें व वातावरण के कारक भी हो सकते हैं, जो धीरे-धीरे लिवर को डैमेज कर सकते हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि लिवर अचानक से डैमेज हो जाता है, बल्कि यह धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगता है और इस दौरान कुछ लक्षण भी देखे जा सकते हैं। इस लेख में हम ऐसे ही कुछ लक्षणों की बात करेंगे जो आमतौर पर तब देखे जाते हैं, जब लिवर धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगता है।