खूनी बवासीर के शुरुआती लक्षण (Early Signs Of Piles)
पाइल्स यानी खूनी बवासीर उन बीमारियों में से एक है, जो न सिर्फ पेशेंट को गंभीर दर्द देती है बल्कि साथ ही साथ मानसिक रूप से भी काफी प्रभावित करती है। पाइल्स होने के बाद इससे तीव्र दर्द तो होता ही है, साथ ही में मरीज इसके बारे में अपने करीबियों और डॉक्टरों को बता भी नहीं पाता है। उसे अपनी बीमारी को बताने में काफी हिचकिचाहट होने लगती है और ऐसे में कई बार बहुत देर हो जाती है जिसके कारण बीमारी काफी बढ़ जाती है। लेकिन इसके कुछ शुरुआती लक्षण है, जिनकी पहचान करके बीमारी को बढ़ने से पहले ही उसका पता लगाया जा सकता है, ताकि गंभीर स्थिति होने से पहले ही इसके डॉक्टर से आप बिना हिचकिचाए संपर्क कर पाते हैं और डॉक्टर इस समस्या को बढ़ने से ही इसका इलाज शुरू कर देते हैं। इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं कि ऐसे कौन से 5 लक्षण हैं, जो खूनी बवासीर के होने से पहले ही दिखने लगते हैं और इन लक्षणों की पहचान करके खूनी बवासीर को बढ़ने और ऑपरेशन आदि की स्थिति से बचने में मदद मिल सकती है।